फ्रेंच कार कंपनी Renault अपनी पॉपुलर SUV Duster को भारत में फिर से लॉन्च करने जा रही है. कुछ साल पहले इस कार को भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब कंपनी इसे नए और बेहतर अवतार में वापस ला रही है. खास बात ये है कि नई Renault Duster को डिजाइन और डेवलप करने में IIT कानपुर की अहम भूमिका रही है. लॉन्च होने के बाद यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है.
- कंपनी के अनुसार नई डस्टर को तैयार करने के लिए Renault की टीम ने IIT कानपुर के साथ मिलकर काम किया. यहां मौजूद मॉडर्न नेशनल विंड टनल फैसिलिटी (NWTF) का इस्तेमाल किया गया, जहां कार की एयरोडायनामिक्स की जांच की गई. इस टेस्ट के जरिए यह देखा गया कि हवा कार पर कैसे असर डालती है और कार के अंदर आने वाली हवा की आवाज को कैसे कम किया जा सकता है.
कार के इंटीरियर को बनाया ज्यादा आरामदायक
- Renault इंडिया का कहना है कि नई मिड-साइज SUV Duster में आर्टिक्यूलेशन इंडेक्स (AI) 73 प्रतिशत है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है. कार के अंदर बैठने वाले लोगों को बाहर की आवाज और कंपन बहुत कम महसूस होगा. यानी कार के केबिन में बैठकर लोग आराम से बातचीत कर पाएंगे. कंपनी नई Renault Duster को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
ग्लोबल मॉडल से अलग होगी भारतीय Duster
- नई Renault Duster को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने कई कंप्यूटर बेस्ड इंजीनियरिंग टूल्स का भी इस्तेमाल किया. इससे कार का ड्रैग कोएफिशिएंट लगभग 13 प्रतिशत कम हुआ है, यानी हवा का दबाव कार पर कम पड़ेगा. कंपनी के अनुसार भारत में बनने वाली नई Duster ग्लोबल मॉडल से थोड़ी अलग होगी. यह लगभग 50 मिमी ज्यादा ऊंची होगी और इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और ऊंचा केबिन भी मिलेगा, जिससे यह भारतीय ग्राहकों के लिए ज्यादा आरामदायक होगी.
ये भी पढ़ें: SUV बाजार में बड़ा धमाका! नई Duster से Nissan Tekton तक, जल्द आ रही हैं ये 5 नई कारें
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI