इंडिया में कई ऐसी कार कंपनियां हैं जिनके कुछ मॉडल की डिमांड हमेशा से ही बहुत ज्यादा रही है. जिसमें रेनॉल्ट की डस्टर का भी नाम शामिल है. आज हम डस्टर की बात इसलिए कर रहें हैं क्योंकि कंपनी ने अभी हाल ही में अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को नए अवतार में लॉन्च किया है. जिसके बाद इस कार की जमकर चर्चा चल रही है. कंपनी ने हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल दोनों ही मॉडल मार्केट में पेश की है.
जिसके बाद अब कार खरीदने वालों के दिमाग में सवाल यह पैदा हो गया है कि वे डस्टर का हाइब्रिड वेरिएंट चुनें या फिर पावरफुल टर्बो पेट्रोल मॉडल खरीदें. ऐसा इस लिए है क्योंकि कंपनी ने अपने दोनों मॉडल्स में अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. तो चलिए जानतें इस खबर में जानतें हैं कि आपके लिए कौन सा मॉडल चुनना सही फैसला रहेगा.
माइलेज में कौन है आगे?
आपको बता दें कि इंजन और माइलेज में दोनों ही मॉडल में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है. क्योंकि डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4kWh बैटरी पैक के साथ आता है. यह सेटअप 160 bhp की पावर जनरेट करता है और ARAI के मुताबिक 29 kmpl का जबरदस्त माइलेज देता है.
वहीं दूसरी तरफ डस्टर टर्बो में 1.3-लीटर का यूनिट दिया गया है जो 163 bhp की पावर और हाइब्रिड से ज्यादा टॉर्क पैदा करता है. हालांकि पावर ज्यादा होने की वजह से टर्बो का माइलेज 18.45 kmpl ही रह जाता है.
यह भी पढ़ें: Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
इंटीरियर में क्या है अंतर?
वहीं दोनों गाड़ियों का ड्राइविंग बिहेवियर भी एक-दूसरे से काफी अलग है. टर्बो पेट्रोल मॉडल तेज रफ्तार और पिकअप पसंद करने वाले ड्राइवरों को बहुत पसंद आता है. वहीं हाइब्रिड मॉडल शहर के ट्रैफिक में बेहद शांत और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है. स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में हाइब्रिड कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है जिससे केबिन में बिल्कुल भी आवाज नहीं आती है.
जबकि इसके अलावा केबिन के अंदर भी दोनों मॉडल में कई फर्क देखने को मिलता है. हाइब्रिड वेरिएंट में कुछ खास बदलाव किए गए हैं जैसे कि इल्युमिनेटेड डस्टर बैजिंग और एक नया बेहद खूबसूरत ब्राउन इंटीरियर दिया गया है जो आपको टर्बो मॉडल में देखने को नहीं मिलता है.
सेफ्टी के मामले में कौन आगे?
अब अगर फीचर्स पर नजर डालें तो यहां टर्बो पेट्रोल वेरिएंट थोड़ा बाजी मारता हुआ नजर आता है. क्योंकि टर्बो पेट्रोल डस्टर में कंपनी ने कुछ ऐसे एडवांस्ड सेफ्टी और कन्वीनियंस फीचर्स दिए हैं जो हाइब्रिड में नहीं मिलते हैं.
टर्बो मॉडल में आपको 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS जैसी आधुनिक तकनीक मिलती है जो हाइब्रिड वेरिएंट में मिसिंग हैं. वहीं अगर आपके लिए कार में हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और कैमरा सेटअप सबसे ज्यादा मायने रखते हैं तो टर्बो मॉडल आपको फीचर्स के मामले में ज्यादा संतुष्ट करेगा.
कौन सा मॉडल चुनें?
आपको बता दें कि डस्टर टर्बो पेट्रोल काफी ज्यादा किफायती है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.9 लाख रुपये से लेकर 16.9 लाख रुपये तक जाती है. जबकि हाइब्रिड मॉडल की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड के लिए 19.99 लाख रुपये तक है.
अगर आपका बजट कम है और आपकी महीने में कम किलोमीटर चलते हैं तो टर्बो पेट्रोल लेना ही सही फैसला होगा. लेकिन अगर आप ज्यादा किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं माइलेज बेहतरीन चाहते हैं तो डस्टर हाइब्रिड आपके लिए सही कार होगी.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI