टेस्ला कार बुक करने के 7 साल बाद भी कार न मिलने के OpenAIके CEO सैमऑल्टमैन के दावे पर अब एलनमस्क ने पलटवार किया है. सैमऑल्टमैन का कहना है कि वह अभी भी कार का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मस्क के मुताबिक, सैम अहम जानकारी छिपा रहे हैं और यह मामला पहले ही सुलझ गया था. एलनमस्क का कहना है कि सैमऑल्टमैन को 24 घंटे के अंदर ही रिफंड जारी कर दिया गया था.

हाल ही में सैमऑल्टमैन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मX (पहले ट्विटर) पर इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि मैं टेस्ला कार के लिए बहुत उत्साहितथा. देरीसमझमेंआतीहै, लेकिन 7.5 साल का इंतजार अब बहुत लंबा हो गया है.” उन्होंने अपनी 2018 की बुकिंगकंफर्मेशन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया.

पोस्ट में ऑल्टमैन ने क्या कहा?

पोस्ट में ऑल्टमैन ने बताया कि उन्होंने कई बार रिफंड की मांग की, लेकिन टेस्ला की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. यहां तक कि जब उन्होंने ईमेल भेजा, तो वह “Email Address Not Found” के एरर के साथ बाउंस होकर लौट आया.

ऑल्टमैन ने कार का मॉडल नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने Tesla Roadster बुक की थी. येवहीइलेक्ट्रिकसुपरकार है जिसे एलनमस्क ने 2017 में “दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार” बताया था. रोडस्टर को 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन प्रोडक्शन लगातार टलता गया और अब उम्मीद है कि ये 2025 के बाद ही बाजार में आएगी.

कैसी है Tesla Roadster?

टेस्लारोडस्टर को 2017 में पेश किया गया था और कंपनीका दावा थाकि ये कार 1.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़सकतीहै, जबकिइसकीटॉपस्पीड 400 किमी/घंटा तक होगी,लेकिनइतने सालों में इसका मास प्रोडक्शन शुरू नहीं हो सका. कई ग्राहकों को कार न मिलने के साथ-साथ रिफंड भी नहीं मिला. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला फिलहाल Cybertruckऔर Model Y अपडेट्स पर ध्यान दे रही है, जिसके कारण रोडस्टरप्रोजेक्ट लगातार टल रहा है.

यह भी पढ़ें:-

Yamaha और Suzuki समेत ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होंगे लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत 

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI