भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Odysse Electric Vehicles ने अपना नया हाई-स्पीड ई-स्कूटर Odysse Sun लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. पहला-1.95kWh बैटरी पैक जिसकी कीमत 81,000 (एक्स-शोरूम) है और दूसरा 2.9kWh बैटरी पैक है, जिसकी कीमत 91,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बड़ी बैटरी वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक की रेंज देता है, जबकि स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है.
सिटी राइडर्स के लिए खास डिजाइन
- कंपनी इसे एक सिटी-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश कर रही है, जो परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और सुविधा का बेहतर बैलेंस देता है. इसका डिजाइन प्लस-साइज एर्गोनॉमिक है, जिससे बैठने में आराम और लुक में स्पोर्टी अपील मिलती है. Odysse Sun चार कलर ऑप्शन (पेटिना ग्रीन, गनमेंटल ग्रे, फैंटम ब्लैक और आइस ब्लू) में उपलब्ध है.
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
- Odysse Sun में LED लाइटिंग और एविएशन-ग्रेड सीट दी गई है, जो लंबी जर्नी को भी आरामदायक बनाती है. इसमें 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस है, जो Ola S1 Air (34L) से थोड़ा कम और Ather Rizta (22L) से ज्यादा है.
- स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक मल्टी-लेवल एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड सुनिश्चित करते हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक लगे हैं. इसके अलावा कीलेस स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डबल फ्लैश रिवर्स लाइट और तीन राइडिंग मोड (Drive, Parking, Reverse) भी मिलते हैं.
चार्जिंग और रेंज
- Odysse Sun के बड़े बैटरी वेरिएंट से आपको 130 किमी तक की रेंज मिल सकती है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है. इसकी टॉप स्पीड 70 kmph है, जो शहर में तेज और सुरक्षित राइडिंग के लिए बेहतर है.
ओला और एथर से मुकाबला
- Odysse Sun का मुकाबला Ola और Ather जैसे ब्रांड्स से हो सकता है. ये ब्रांड ज्यादा हाई-टेक फीचर्स देते हैं, लेकिन Odysse Sun अपनी सादगी, ज्यादा स्पेस और किफायती कीमत से अच्छी टक्कर देता है. जो लोग आराम, लंबी रेंज और प्रैक्टिकैलिटी चाहते हैं, उनके लिए यह स्कूटर अच्छा विकल्प है.
ये भी पढ़ें: 500 KM रेंज वाली Maruti e-Vitara किस तारीख को होगी लॉन्च? येां जान लीजिए हर डिटेल
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI