अभी इंडिया में टाटा की गाड़ियों का क्रेज अलग लेवल पर चल रहा है. क्योंकि अब लोग टाटा की गाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं. कंपनी की सबसे सफल गाड़ी अभी तक टाटा नेक्सन रही है और अब इसी एसयूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल कंपनी अब नेक्सन ईवी को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है. क्योंकि अभी हाल ही में इस नई इलेक्ट्रिक कार को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है.
जिसके बाद कार के शौकीन अब यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि यह नया मॉडल बाजार में कब तक कदम रखेगा. तो चलिए जानते हैं कि नए अवतार वाली नेक्सन ईवी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसकी अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन क्या रहने वाली है.
थोड़ा बदल सकता है लुक
आपको बता दें कि टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कई बड़े कॉस्मेटिक बदलाव करने जा रही है. जबकि गाड़ी के फ्रंट को एयरोडायनामिक बनाया गया है ताकि हवा का दबाव कम से कम पड़े और रेंज में सुधार हो सके.
वहीं इसमें नई एलईडी हेडलाइट असेंबली, नए डिजाइन की ग्रिल और कनेक्टेड डीआरएल दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, बेहतर एयरफ्लो और फ्यूचरिस्टिक अपील के लिए कार में नए एयरो-डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. गाड़ी की बंपर की बनावट को भी पहले से अधिक मस्कुलर और स्पॉर्टी लुक दिया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
रेंज में हो सकता है सुधार
नई टाटा नेक्सन ईवी का ड्राइविंग रेंज और पावर परफॉर्मेंस में हमें सुधार देखने को मिल सकता है. क्योंकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें नई जेनरेशन का बैटरी पैक और अच्छा इलेक्ट्रिक मोटर पेश कर सकती है.
जबकि नया थर्मल मैनेजमेंट और एडवांस्ड रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलने से गाड़ी की सिंगल-चार्ज रेंज में काफी बढ़ोतरी होगी. इससे ग्राहकों को लंबे सफर के दौरान बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की झंझट से बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को भी पहले से ज्यादा तेज बनाया जाएगा.
केबिन में भी होंगे बदलाव
वहीं इसके अलावा कार के केबिन में यात्रियों के आराम और हाई-टेक अनुभव का पूरा ध्यान रखा जाएगा. इसमें बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है.
जबकि कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. सेफ्टी के लिहाज से कार में 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री रियर-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.
क्या रह सकती है कीमत?
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स की ओर से इस नए अवतार वाली नेक्सन ईवी की आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. लेकिन टेस्टिंग फेज और प्रोडक्शन रेडिनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इसे कुछ महीनों में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है. वहीं इसके कीमत की बात करें तो यह गाड़ी अपनी पुराने मॉडल से कीमत में थोड़ा ज्यादा रह सकती है.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI