हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटरHeroDestini 110 लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर को एक नए और आकर्षक स्कूटर के तौर पर देखा जा रहा है. इस स्कूटर को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो किफायती कीमत में कम्फर्ट और अच्छा माइलेज चाहते हैं. आइए इस स्कूटर की कीमत, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और इंजन डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

क्या है स्कूटर की कीमत?

NewHeroDestini 110 को दो वेरिएंटऑप्शन में पेश किया गया है. इसके बेसवर्जनVX को 72 हजार रुपये एक्स-शोरम तो वहीं ZX वर्जन की कीमत 79 हजार रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.

हीरो डेस्टिनी का डिजाइन और कलर

स्कूटर के डिजाइन की बात की जाए तो HeroDestini 110 का डिजाइन नियो-रेट्रोथीम पर आधारित है, जो कि मॉडर्न और क्लासिक स्टाइल का मिश्रण है. इसमें प्रीमियमक्रोमएक्सेंट्स, प्रोजेक्टर,एलईडीहेडलैंप और H-शेप्डएलईडी टेल लैंप शामिल है. ये स्कूटर को एक आकर्षक लुक देता है. इस स्कूटर में तीन बड़े मेटलबॉडीपैनल्स का यूज किया गया है. डेस्टिनी 110 में कलरऑप्शन्स की बात की जाए तो इसमें इटर्नलव्हाइट, मैट स्टील ग्रे, नेक्ससब्लू, एक्वाग्रे और ग्रुवीरेडकलर शामिल हैं.

Hero Destini 110 में मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो Hero Destini 110 में कई मॉडर्न और उपयोगी फीचर्स मिलते हैं. डेस्टिनी 110 में 12 इंच अलॉयव्हील्स दिए गए हैं. इस स्कूटर में फ्रंटग्लवबॉक्स, बूटलैंप और एनालॉग-डिजिटलस्पीडोमीटर मिलता है.

हीरो डेस्टिनी में 110cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो हीरो के i3S के साथ आता है. ये इंजन 7,250 rpm पर 8 bhpकी पावर और 5,750 rpm पर 8.87 Nm का टॉर्कजनरेट करता है. डेस्टिनी में वन-वेक्लचसिस्टम मिलता है. हीरो डेस्टिनी का इंजनBS6-2.0 स्टैंडर्डकेअनुरूपहै. 

यह भी पढ़ें:-

नए GST स्लैब के बाद बदल गई Kawasaki बाइक्स की प्राइस लिस्ट, जानें TVS Apache की नई कीमत 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI