भारतीय बाजार में जीएसटी कटौती के बाद कारों की कीमतों में कटौती देखने को मिली है. इस बदलाव से सिर्फ कार खरीदने वालों को फायदा पहुंचाया है बल्कि देश की सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव किया है. जहां पहले Maruti Alto K10 भारत की सबसे सस्ती कार हुआ करती थी, अब Maruti S-Pressoने यह जगह ले ली है. इसकी कीमत सिर्फ 3.50 लाख से शुरू होती है. आइए जानते हैं कि देश की 5 सबसे सस्ती कारें कौन-सी हैं?
Maruti S-Presso
मारुतिएस-प्रेसो के STD (O) वैरिएंट की कीमत 4.26 लाखरुपये थी, जो अब घटकर 3.49 लाख रुपयेरहगईहै. यानीग्राहकोंकोकरीब 76,600 काफायदाहुआहै. कीमतमेंलगभग 18 फीसदी कटौतीकेबादयहबजटसेगमेंटमेंसबसेडिमांडिंगकारबन चुकी है.
MarutiAlto K10
मारुतिऑल्टोK10 पहले भारत की सबसे सस्ती कार थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है. इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत 4.23 लाख से घटकर 3.69 लाख रुपये रह गई है. यानी ग्राहकों को लगभग 53,100 की बचत हो रही है. Alto K10 अब भी अपनी किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजहसेपॉपुलरहै.
Renault Kwid
Renault Kwidअब देश की तीसरी सबसे सस्ती कार है. इसके 1.0 RXE वैरिएंटकीकीमतपहले 4.69 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.29 लाख रुपये हो गई है. इसमें लगभग 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहाहै. SUV जैसी स्टाइलिंग और बजट-फ्रेंडली कीमत इसे एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.
Tata Tiago
Tata Tiago देशकीचौथीसबसे सस्ती कार है. पहलेइसकेXE वैरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये थी, लेकिन GST कटौती के बाद अब यह 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी ग्राहकों को करीब 42,500 रुपये का फायदा हुआ है. दमदार बिल्डक्वालिटी और स्टाइलिशलुक्स के कारण Tiago इस प्राइसपॉइंट पर वैल्यूफॉरमनी कार है.
MarutiCelerio
Maruti Celerio भी भारत की सस्ती कारों की लिस्ट में शामिल है. इसके LXI वैरिएंट की कीमत पहले 5.64 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.69 लाख रुपये रह गई है. इसमें ग्राहकों को करीब 94,100 रुपये की बचत मिलती है. यह लगभग 17% की कटौती है, जिससे Celerio और भी किफायती विकल्प बन गई है.
यह भी पढ़ें:-
वेनेजुएला में खूब बिकती हैं ये इंडियन बाइक, हर साल भेजी जाती हैं हजारों गाड़ियां, जानें डिटेल्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI