टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में नई TataSierraलॉन्च करने जा रही है, जिसे 25 नवंबर2025 कोपेशकिया जाएगा. यह एसयूवीHyundai Creta और Maruti Victorisजैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. इसको लेकर कंपनी ने ऑफिशियलीटीजर भी जारी किया है. Tata Sierra की चर्चा पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही है, क्योंकि कंपनी ने इसके कॉन्सेप्टमॉडल को पहले ही Auto Expo 2025 में पेश किया था. इस इवेंट के बाद से ही गाड़ी की लॉन्चिंग की चर्चाएं तेज हो गई थी.

किन खास फीचर्स से लैस होगी Tata Sierra?

नई Tata Sierra में कंपनी की ओर से कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इस कार में ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें एक स्क्रीनइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर के लिए, दूसरी सेंट्रल इंफोटेनमेंटसिस्टम के लिए और तीसरी पैसेंजरइंफोटेनमेंटस्क्रीन के लिए होगी. गाड़ी मेंपैनोरमिकसनरूफ, LED हेडलाइट्स, JBL ऑडियोसिस्टम और वेंटिलेटेडसीट्सजैसेफीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

Tata Sierra का पावरट्रेन

Tata Sierra को कंपनी तीन अलग-अलग पावरट्रेनऑप्शंस - पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में पेश करेगी. हालांकि शुरुआत में कंपनी इसके ICE (Internal Combustion Engine) यानी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्सलॉन्च करेगी और बाद में इलेक्ट्रिकवर्जन (TataSierra EV) को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इस SUV में TataMotorsकी नई Gen-2 प्लेटफॉर्मटेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस, मजबूत सुरक्षा और energyefficiencyदेगी.

इस SUV में 540-डिग्री सराउंड कैमरा व्यू, वायरलेसएंड्रॉयडऑटो और एप्पलकारप्लेसपोर्ट, साथ ही वायरलेसमोबाइलचार्जिंगसिस्टम भी उपलब्ध होगा. सुरक्षा के लिए इसमेंLevel-2 ADAS (AdvancedDriverAssistanceSystem), ABS, EBD, ESC, हिल असिस्ट और ISOFIX चाइल्डएंकरेज जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. इसके अलावा, टायरप्रेशरमॉनिटरिंगसिस्टम (TPMS) भी शामिल कियागया है.

कितनी हो सकती है गाड़ी की कीमत?

Tata Motors ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाखसे 22 लाखके बीच हो सकती है. इस SUV का मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio-N, Hyundai Creta, और आने वाली Maruti eVXजैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें:-

Maruti Victoris को मिली 30 हजार से ज्यादा बुकिंग, Creta और Seltos जैसी गाड़ियों को देती है टक्कर 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI