नई दिल्ली: MG मोटर्स इंडिया ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि कंपनी की अप्रैल में डोमेस्टिक सेल जीरो रही. MG मोटर्स ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गुजरात के हलोल स्थित अपने संयंत्र में छोटे स्तर पर फिर से उत्पादन शुरू किया है.
कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन 17 मई तक जारी है, जिसकी वजह से ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट को बंद किया हुआ है. इतना ही नहीं डीलरशिप भी बंद हैं. कंपनी ने कहा कि वह सरकार और स्थानीय विभागों के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक कदम उठाकर संयंत्र चला रही है. कंपनी को उम्मीद है कि मई में कारखाना रफ्तार पकड़ लेगा.
मारुति सुजुकी ने नहीं बेची एक भी कार
मारुति सुजुकी और हुंडई सहित भारत की शीर्ष कार निर्माता कंपनियों की लॉकडाउन के कारण अप्रैल में कोई गाड़ी नहीं बिकी. इस बात की जानकारी कंपनियों ने शुक्रवार को दी. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक महीने के दौरान कंपनियां एक भी वाहन नहीं बेच पाईं. वैसे कंपनी के लिए मार्च का महीना भी सही नहीं रहा था. मार्च महीने में मारुति की बिक्री 47 प्रतिशत घटकर 83,792 इकाई रह गई थी.
डोमेस्टिक मार्केट में होंडा की बिक्री जीरो
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी होंडा टू-व्हीलर्स ने अप्रैल महीने में सिर्फ 2630 वाहनों को किया एक्सपोर्ट किया है, जबकि डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी की सेल जीरो रही है. होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा तो बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है. इसके अलावा बाजार में कुछ नए मॉडल्स के भी लॉन्च की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा जो मॉडल लॉकडाउन की वजह से लॉन्च नहीं किये गये हैं उनके भी फिर से लॉन्च होने की संभावना हैं.
यह भी पढ़ें
TVS Motor की अप्रैल महीने में डोमेस्टिक सेल हुई जीरो, 9640 वाहनों को किया एक्सपोर्ट
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI