MG Motors अपनी नई SUV Majestor को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले कंपनी इस गाड़ी को अलग-अलग कठिन परिस्थितियों में टेस्ट कर रही है. हाल ही में इसका एक टीजर सामने आया है, जिसमें Majestor को स्पीति वैली की बर्फीली सड़कों पर चलाते हुए दिखाया गया है. खास बात ये है कि यह SUV माइनस तापमान में भी बिना किसी परेशानी के चलती नजर आई. इस टेस्टिंग से साफ होता है कि MG इस गाड़ी को हर तरह की सड़क और मौसम के लिए तैयार कर रही है. 

Continues below advertisement

लग्जरी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

MG Majestor को कई शानदार और मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 12.3 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो ड्राइविंग को आसान और स्मार्ट बनाएगा. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, JBL का ऑडियो सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. इस SUV में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और मसाज सीट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो लंबी जर्नी को आरामदायक बनाते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें Level 2 ADAS दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाएगी. इसके साथ ही 19 इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेल लाइट इसे स्टाइलिश लुक देते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस में कितनी ताकत

MG Majestor में 2.0 लीटर का टर्बो इंजन दिया जाएगा, जो करीब 213 बीएचपी की पावर और 478 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यह इंजन SUV को दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग स्मूद होगी. इस SUV में 4X4 यानी फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है. 

Continues below advertisement

लॉन्च डेट और संभावित कीमत

MG ने अभी इस SUV को सिर्फ पेश किया है और इसकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है. कीमत की बात करें तो MG Majestor की एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस कीमत पर यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकती है.

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

MG Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, जहां इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R Line जैसी गाड़ियों से होगा. यह सभी गाड़ियां अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत मानी जाती हैं. Majestor अपने फीचर्स, डिजाइन और दमदार इंजन के दम पर इन गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है. इससे ग्राहकों को इस सेगमेंट में और ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI