भारत के प्रीमियमSUV सेगमेंट में आने वाले हफ्तों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, MG MotorIndiaफरवरी में अपनी नई फ्लैगशिपSUV MG Majestorलॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस SUV को कंपनी की मौजूदा लाइन-अप में सबसे ऊपर पोजिशन किया जाएगा और यह MG Glosterसे भी ज्यादा प्रीमियममॉडल होगी. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि MajestorकेआनेसेGlosterकोबंदनहींकियाजाएगा, बल्किदोनोंSUVs अलग-अलगग्राहकोंकोटारगेटकरेंगी.

MG MajestorकेजरिएMG Motor Indiaउस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहांफिलहालToyotaFortunerको सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जाता है. Majestorको सीधे तौर पर Fortunerके विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो साइज, रोड प्रेजेंस और फीचर्स के मामले में ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं.

साइज और पोजिशनिंग

MG Majestorएकबड़ी, तीनरोवालीSUV होगी, जिसेफुल-साइजSUV सेगमेंट में रखा जाएगा. कंपनी इसे Glosterसेऊपरपोजिशनकररहीहै, जिससे साफ है कि Majestorज्यादा प्रीमियमखरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. साइजऔरस्टांसकेमामलेमेंइसेFortuner से भी थोड़ा बड़ा बताया जा रहा है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक अहम फैक्टर हो सकता है. भारत में SUV खरीदतेसमयरोडप्रेजेंसऔरसाइजकोकाफीअहममानाजाताहै, औरMG Majestorइसी पॉइंट पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी.

कैसा होगा गाड़ी का डिजाइन?

डिजाइन के मामले में MG Majestor, Glosterसे साफ तौर पर अलग नजर आएगी. SUV काफ्रंटलुकज्यादाबोल्डऔरआक्रामकरखागयाहै. इसमेंचौड़ास्टांस, बड़ाब्लैक-आउटग्रिलऔर पतले, शार्पहेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एक दमदार और प्रीमियम पहचान देते हैं.

पीछे की तरफ SUV मेंकनेक्टेडLED टेललाइट्स और ब्लैक कलर के कॉन्ट्रास्टएलिमेंट्स मिलते हैं. कुल मिलाकर, MG Majestorका डिजाइन उन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी SUV से मजबूत और दबदबे वाला लुक चाहतेहैं.

इंजन और ड्राइवट्रेन

MG Majestorमें वही ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जो फिलहाल MG Glosterमेंमिलताहै. यहइंजनअपनेमजबूतटॉर्कऔरहाईवेपरआरामदायकड्राइविंगकेलिएजानाजाताहै. इंजनको 8-स्पीड ऑटोमैटिकगियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा.

इसके अलावा, MG Majestorमें 4x4 ड्राइवसिस्टम का विकल्प भी मिलने की संभावना है. यह फीचर उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जो अपनी SUV का इस्तेमाल सिर्फ शहर या हाईवे तक सीमित नहीं रखते और कभी-कभी ऑफ-रोड या मुश्किल रास्तों पर भी ड्राइव करना चाहते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

MG Majestorका केबिन पूरी तरह से प्रीमियम अनुभव देने पर फोकस करेगा. SUV में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, डिजिटलइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर और लेदरअपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें हीटेडसीट्स, वेंटिलेटेडसीट्स और मसाजफंक्शन जैसे प्रीमियमफीचर्स दिए जा सकते हैं, जो इस सेगमेंट में अभी भी सीमित गाड़ियों में ही देखने को मिलते हैं. इसके अलावा, Majestorमें एक ठीक-ठाक इस्तेमाल करने लायक तीसरी रो मिलने की उम्मीद है, जिससे यह SUV फैमिलीखरीदारों के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल बन सकती है.

किससे होगी टक्कर? 

MG Majestorकी सबसे बड़ी टक्कर Toyota Fortuner से मानी जा रहीहै. Fortuner लंबे समय से इस सेगमेंट में अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू, भरोसे और री-सेल वैल्यू के कारण सबसे आगे रही है. ऐसे में MG के लिए इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा.

हालांकि, Majestorका बड़ा साइज, ज्यादा फीचर्स और टेक्नोलॉजी-फोकस्डअप्रोचFortuner के मुकाबले एक अलग विकल्प पेश कर सकती है. यहां सबसे अहम भूमिका कीमत निभाएगी. अगर MG Majestorको प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह कई खरीदारों को आकर्षित कर सकती है.

लॉन्च टाइमलाइन और आगे की राह

MG Majestorके फरवरी 2026 के पहले हिस्से में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह JSW MG Motor India की साल की पहली लॉन्च होगी. SUV को देशभर के रेगुलरMG डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा.

कुल मिलाकर, MG Majestorके साथ MG Motor India प्रीमियमSUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी में है. अब सबकी नजरें इसके आधिकारिक लॉन्च, कीमत और वेरिएंटडिटेल्स पर टिकी होंगी, जो तय करेंगी कि Majestorभारतीय बाजार में Fortuner जैसी स्थापित SUV को कितनी कड़ी चुनौती दे पाती है.

यह भी पढ़ें:-

कैसा है Tata Punch Facelift का फर्स्ट लुक? कीमत से लेकर फीचर्स तक जानिए सारी डिटेल्स 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI