देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को हाल ही में अपडेट किया गया था, जिसके बाद ये गाड़ी और ज्यादा सेफ और फीचर लोडेड हो गई है. एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
MG Comet EV कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आपकी मंथलीसैलरी 30 हजार रुपये के करीब है, तो भी आप MG Comet EV को EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं. आइए इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस, EMI और फाइनेंस प्लान के बारे में पूरा हिसाब-किताब जान लेते हैं.
क्या है MG Comet EV की कीमत?
नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस लोन की इंटरेस्टरेट अनुमानित रूप से 9.8% प्रति वर्ष होगी और इसे चुकाने की अवधि 5 साल होगी.
इस हिसाब से हर महीने आपको 13,400 रुपये की EMI भरनी होगी. कुल मिलाकर, 5 साल में आपका कुल भुगतान करीब 8 लाख रुपये के करीब होगा, जिसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनोंशामिलहैं. हालांकि,अलग-अलग शहरों में MG Comet EV की ऑन-रोड कीमतमें भी थोड़ा अंतर हो सकता है.
MG Comet EV केशानदारफीचर्सऔरपरफॉर्मेंस
MG Comet EV फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी शानदार है. यह एक कॉम्पैक्ट 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 17.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है. यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
कैसी है गाड़ी की सेफ्टी?
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है. इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाती हैं.
यह भी पढ़ें:-
GST कटौती से 11 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये लग्जरी कारें, खरीदने से पहले ये जानना जरूरी
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI