नई दिल्लीः मारुति सुजुकी के लिए बीता महीना (दिसंबर 2019) काफी अच्छा साबित हुआ. कंपनी की घरेलू कार बिक्री में दिसंबर 2019 में इजाफा हुआ है. जानते हैं पिछले महीने कंपनी ने कुल कितनी गाड़ियों की बिक्री की...
मारुति सुजुकी के मुताबिक कुल डोमेस्टिक + एक्सपोर्ट में कंपनी की बिक्री में 3.9 फीसदी का इजाफा हुआ. कंपनी ने दिसंबर 2019 में 133,296 वाहनों की बिक्री की जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 128,338 वाहनों की बिक्री का रहा था.
इसके अलावा बात A मिनी सेगमेंट की करें जिसमें Alto, S-Presso और Old WagonR आती हैं, इस सेगमेंट में कंपनी ने दिसंबर 2019 में 23,883 वाहनों की बिक्री की जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 27,649 वाहनों का रहा था, जिससे इस बार कंपनी की सेल में 13.6 फीसदी की गिरावट आई.
इसके अलावा कंपनी की सेडान कार सियाज की बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली दिसंबर 2019 महीने में कंपनी ने महज 1786 वाहन बेचे जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 4734 यूनिट्स का था.
इसके अलावा पैसेंजर कार सेगमेंट में (Gypsy, Ertiga, XL6, S-Cross, Vitara Brezza) कंपनी की बिक्री में 17.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई, कंपनी ने दिसंबर 2019 में 23,808 वाहनों की बिक्री की जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 20,225 वाहनों का रहा था.
इतना ही नहीं कंपनी की ओमनी और इको की बिक्री में 51.8 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. कंपनी ने दिसंबर 2019 में 7,634 यूनिट्स की बिक्री की जबकि जबकि दिसंबर 2018 में यह आंकड़ा 15,850 वाहनों का रहा था.
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI