नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों  के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने ग्राहकों के लिए Republic Day Service Camp की घोषणा की है. इस सर्विस कैंप में ग्राहकों को कंपनी की तरफ से बेहतर सर्विस का अनुभव मिलेगा.

Republic Day Service Camp 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. 17 दिनों तक चलने वाले इस सर्विस कैंप में ग्राहकों को कई सेवाएं मिलेगी, जिसमें सर्विस लेबर चार्ज पर किफायती ऑफर्स, एक्ससेरीज और पार्ट्स पर फायदे मिलेंगे, साथ ही साथ एक्सटेंडेड वारंटी पर भी स्पेशल ऑफर दिया जायेगा.

Republic Day Service Camp की घोषणा पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थो बनर्जी ने बताया कि "ग्राहकों की बदलती मांगों को देखते हुए हमने फैसला किया है हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस का अनुभव दें. ऐसे में Republic Day Service Camp एक अच्छी पहल है.

पूरे भारत में 3800 से अधिक टच-पॉइंट सेवा के साथ, हम लगभग हर सेवा प्रदान करते हैं. 45000 कारें हर रोज सर्विस करते हैं. हमेशा की तरह, मारुति सुजुकी प्रशिक्षित सेवा तकनीशियन यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक वाहन पर उचित ध्यान दिया जाए.

अभी हाल ही में कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेजा ने अपने लॉन्च होने के चार साल के भीतर ही पांच लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार लिया है. इस समय यह देश की नंबर वन कॉम्पैक्ट SUV है. अपनी लॉन्चिंग के बाद ही विटारा ब्रेज़ा ने बिक्री के मामले में टॉप 10 में जगह बना ली थी जोकि अब भी बरकरार है. इस गाड़ी में बेहतर स्पेस, मॉडर्न डिजाइन, मजेदार फीचर्स और बढ़िया परफॉरमेंस इसे खास बनाते हैं.

ब्रेजा में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है. वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है.


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI