कोरोना संक्रमण के कारण लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से कईं उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा था. ऑटो जगत भी इससे अछूता नहीं रहा था, लेकिन अब वाहन निर्माता कंपनिया अपने घाटे से उबरने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है. पिछले चार महीनों में ऑटो निर्माता उत्पादन लगातार तेजी से बढ़ोतरी दर्ज करने में जुटे हुए हैं. मारुति सुजुकी ने भी अक्टूबर 2020 में 1,82,490 वाहनों का उत्पादन किया है जोकि पिछले साल अक्टूबर महीने में 1,19,337 वाहनों की तुलना में 52 फीसदी की दमदार साल-दर-साल बढ़त दिखाता है. हालांकि कंपनी के मुनाफे में इस प्रतिशत से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है. दरअसल इसकी वजह यह है कि 2019 के अक्टूबर महीने में भी ऑटो जगत में मंदी ही छाई हुई थी.

कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों के उत्पादन में 60.21 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

एंट्री-लेवल के छोटे वाहनों का उत्पादन 51.43 फीसदी तक बढ़ाया गया है जबकि अक्टूबर 2019 में बने 10.985 वाहनों की तुलना में पिछले महीने कंपनी ने 31,779 वाहनों का उत्पादन किया है. जहां तक कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बात है तो स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो और नई वैगनआर जैसी कारों के उत्पादन में 60.21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अक्टूबर 2019 में 64,079 वाहनों की तुलना में अक्टूबर 2020 में 1,02,666 कारों का उत्पादन हुआ है. वहीं यूटिलिटी वाहन जिनमे विटारा ब्रेज़ा, एस-क्रॉस, एर्टिगा और एक्सएल 6 शामिल हैं इनका उत्पादन पिछले साल के इसी महीने में निर्मित 22,736 इकाइयों के मुकाबले 21.67 प्रतिशत बढ़कर 27,665 इकाई पर पहुंच गया है.

कंपनी की बिक्री में हुआ 13.71 फीसदी का इजाफा

ईको वैन का उत्पादन एक साल पहले निर्मित 7661 इकाइयों की तुलना में इस साल 74.15 प्रतिशत बढ़ा, जिसका अर्थ है कि अक्टूबर 2020 में 13,342 इको वैन यूनिट का उत्पादन किया गया है. इसके अलाका कंपनी द्वारा हल्के कमर्शियल वाहन सुपर कैरी की भी 5,548 यूनिट का उत्पादन किया गया है जो 183.93 का उछाल दिखाता है. वहीं इसी समय मारुति सुजुकी सिआज का प्रोडक्शन 22.47 प्रतिशत घटा है जो पिछले साल इसी महीने बने 1922 वाहन की तुलना में अक्टूबर 2020 में 1490 वाहन रहा. यानी मारुति सुजुकी ने वाहनों की कुल बिक्री में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में पिछले महीने 19.8 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है, इसके अतिरिक्त महीना-दर महीना बिक्री में भी कंपनी की बिक्री में 13.71 फीसदी का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें

New Hyundai i20 को टक्कर देने जल्द आ सकता है Maruti Suzuki Baleno का नया एडिशन, जानें कौन सी हैचबैक कार है बेहतर

नई Hyundai i20 खरीदने का कर रहे हैं प्लानिंग तो जानें इससे जुड़ी ये खास बातें, इन कारों से है टक्कर


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI