नई दिल्ली: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (maruti suzuki) ने अपनी गाड़ियों के दाम 10,000 रुपये तक तत्काल बढ़ा दिये हैं. कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ी लागत की भरपाई के लिये यह कदम उठाया है.
मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कीमत में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल पर अलग-अलग है. इसमें (दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत) पर 4.7 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. नये दाम 27 जनवरी 2020 से प्रभाव में आ गये हैं. जानें किस मॉडल के बढ़े कितने दामदाम बढ़ाने के बाद कंपनी की छोटी कार Alto के दाम में 6,000 से 9,000 रुपये, एस प्रेसो के दाम में 1500 से 8,000 रुपये, वैगन-आर में 1500 से 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
इसके अलावा कंपनी ने अपनी MPV अर्टिगा के दाम में भी 4000 से 10,000 रुपये, बलेनो की कीमत 3,000 से 8,000 रुपये और एक्सएल6 के दाम में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई ये सभी कीमतें दिल्ली (एक्स शोरूम) की हैं. फिलहाल, कंपनी शुरुआती स्तर की Alto कार से लेकर प्रीमियम MPV वाहन एक्सएल6 तक विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की बिक्री करती है. जहां अल्टो की शुरूआती कीमत 2.89 लाख रुपये है वहीं एक्सएल6 का दाम 11.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है. अब देखना होगा की कीमतें बढ़ने के बाद कंपनी की बिक्री पर क्या असर पड़ता है.Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI