Maruti Grand Vitara CNG on EMI:मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पॉपुलरग्रैंडविटारा के सीएनजीवैरिएंट्स को फिर से लॉन्च किया था. मारुतिग्रैंडविटारासीएनजी बेहतरीन माइलेज और सेफ्टीरेटिंग के साथ आती है. अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि एक बार में फुल पेमेंट करके यह कार खरीदें, आप इस गाड़ी को फाइनेंस भी करा सकते हैं. 

क्या है Maruti Grand Vitara CNG की कीमत?

मारुति ग्रैंडविटारासीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख 48 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख 62 हजार रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है. राजधानी दिल्ली में इसके डेल्टा सीएनजीवैरिएंट की ऑन-रोड कीमत 15 लाख 70 हजार रुपये है, जिसमें आरटीओ शुल्क और इंश्योरेंसअमाउंट शामिल हैं. अगर आप ग्रैंडविटारासीएनजी के लिए फुल पेमेंट नहीं करते हैं तो आप इसे डाउन पेमेंट देकर फाइनेंस पर भी खरीद सकते हैं. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं. 

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी आपको यह कार? 

मारुति ग्रैंडविटारासीएनजी के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो बचे हुए 14.74 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. अगर यह अमाउंट आप 9 फीसदी ब्याज दर से लेते हैं तो 5 सालों के लिए आपको 30 हजार रुपये की ईएमआई भी भरनी होगी.

मारुति ग्रैंडविटारा केवल परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी एक प्रीमियमएक्सपीरिएंस देती है. इसके इंटीरियर में कई ऐसे एडवांसफीचर्स मिलते हैं, जो आमतौर पर केवल लग्जरीसेगमेंट की गाड़ियों में देखने को मिलते हैं.

गाड़ी में मिलते हैं ये फीचर्स

इस कार में पैनोरमिकसनरूफ दी गई है, जो केबिन को खुला और आकर्षक बनाती है. इसमें 9-इंच का टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइडऑटो और एप्पलकारप्ले को सपोर्ट करता है. ड्राइवर की सुविधा के लिए 7-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है. 

Maruti Grand Vitara CNG में 1.5-लीटर लीटरपेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअलट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं। इसका क्लेम्डमाइलेज 26.6 Km/kg है. 

यह भी पढ़ें:-

बदला लेने के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड ने जला दी बॉयफ्रेंड की BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI