भारत में SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस सेगमेंट में Maruti Fronx, Tata Nexon और Hyundai Exter पॉपुलर गाड़ियां हैं. इन गाड़ियों का लुक अच्छा होने के साथ ही ये अच्छे फीचर्स के साथ आती हैं. अगर आप इन तीनों में से किसी एक गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि आप इन गाड़ियों को फाइनेंस पर खरीदें. आप इन्हें फाइनेंस भी करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस गाड़ी की मंथली EMI आपको सस्ती मिल जाएगी?

Continues below advertisement

सबसे पहले Maruti Fronx की कीमत की बात करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं Tata Nexon की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये के आसपास है. इसके अलावा Hyundai Exter के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है. इस तरह Tata Nexon की कीमत दूसरी गाड़ियों की तुलना में ज्यादा है, इसलिए Tata Nexon की EMI भी ज्यादा हो सकती है. 

कितनी डाउन पेमेंट पर मिलेगी गाड़ी?

अगर आप कार खरीदते समय 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी रकम बैंक से लोन लेते हैं. अगर लोन टाइम 5 साल और ब्याज दर 9 फीसदी के हिसाब से हो तो EMI का फर्क साफ दिखता है. इस हिसाब से Maruti Fronx के बेस मॉडल की मंथली EMI लगभग 13,000 से 14,000 रुपये के आसपास पड़ सकती है.

Continues below advertisement

हर महीने क्या रहेगा EMI का हिसाब?

वहीं Tata Nexon के लिए हर महीने करीब 14,500 से 15,500 रुपये तक EMI के रूप में देने पड़ सकते हैं. दोनों गाड़ियों के बीच हर महीने करीब 1,000 से 1,500 रुपये का फर्क हो सकता है. वहीं तीसरी कार Hyundai Exter को अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो आपको 5 साल में 9 फीसदी ब्याज दर से हम महीने 11 हजार 380 रुपये की EMI देनी होगी. इस तरह तीनों गाड़ियों में आपको Hyundai Exter सबसे सस्ती EMI पर मिल जाएगी. 

कितने साल में कितनी EMI भरनी होगी?

ऐसे में अगर आपका बजट कम है तो आप Hyundai Exter खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अगर आप लोन की अवधि कम करते हैं तो EMI ती राशि थोड़ी बढ़ जाएगी. उदाहरण के तौर पर अगर आप 4 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 13 हजार 642 रुपये EMI के तौर पर देने होेगे. वहीं 3 साल के लिए मंथली EMI 17 हजार 432 रुपये के करीब होगी. 

यह भी पढ़ें:-

Delhi Pollution Plan 2026: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 1 नवंबर से माल वाहनों पर सख्ती, केवल BS-VI और EV को एंट्री


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI