मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में नया हाईब्रिडवर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा. यह गाड़ी कोई और नहीं बल्कि MarutiFronxHybridहोगी, जिसे अगले साल तक यानी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, अगले साल IndiaMobilityGlobal Expo में इस कार का संभावित डेब्यू किया जाएगा. आइए मारुति फ्रॉन्क्सहाइब्रिड की डिटेल्स जानते हैं. 

क्या पेट्रोलमॉडल से महंगी होगी?

MarutiFronx Hybrid कोहालहीमेंटेस्टिंगकेदौरानदेखागयाथा. नईफ्रॉन्क्सहाइब्रिड मौजूदा पेट्रोलमॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत पेट्रोलवर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. वर्तमान में Fronxकी कीमत 7.59 लाख से 12.95 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है. ऐसे में हाइब्रिडवेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह SUV मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है.

कितना होगा गाड़ी का माइलेज

MarutiFronxHybridमें कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडरपेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्गहाइब्रिडसिस्टम के साथ काम करेगा. यह सीरीजहाइब्रिडसेटअप है, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगी. इस नई तकनीक की मदद से FronxHybridका माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है. यह मौजूदा पेट्रोलवर्जन (20.01–22.89 किमी/लीटर) और CNG वेरिएंट (28.51 किमी/किग्रा) से काफी बेहतर है.

गाड़ी में मिलेंगे ये फीचर्स 

MarutiFronxHybridमें कई प्रीमियमफीचर्स दिए जाएंगे. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेसचार्जिंग, वेंटिलेटेडफ्रंटसीट्स और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. टॉपमॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS का फीचर भी शामिल कर सकती है, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

मारुति हमेशा से अपने सेफ्टीपैकेज को बेहतर बनाने पर जोर देती है. Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल जैसे ही सेफ्टीफीचर्स दिए जाएंगे. इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्डअसिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायरप्रेशरमॉनिटरिंगसिस्टम शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 15% पेट्रोल में चलेगी Maruti Fronx! जबरदस्त माइलेज के साथ जल्द होगी लॉन्च 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI