अगर आप आने वाले समय में किसी किफायती और अच्छा माइलेज देने वाली कार की तलाश में हैं तो आपके लिए मारुति ब्रेजा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. जीएसटी कटौती के बाद अब ब्रेजा को खरीदना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है. आइए ब्रेजा की नई कीमत और खासियत के बारे में जान लेते हैं.
मारुति ब्रेजा की नई कीमतों की बात करें तो पहले इस कार की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये थी. अब 43 हजार 100 रुपये की कटौती के बादयह कीमत 8.25 लाख रुपये हो गई है. यह एसयूवीपेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूलऑप्शन में उपलब्ध हैं. भारतीय बाजार में मारुति ब्रेजा Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.
मारुति ब्रेजा में मिलते हैं ये फीचर्स
MarutiBrezzaअपने शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें ड्यूलटोनइंटीरियर दिया गया है और 9-इंच का टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम मिलता है, जो वायरलेसAndroidAutoऔर AppleCarPlayको सपोर्ट करता है. इसके साथ 6-स्पीकर ऑडियोसिस्टम, इलेक्ट्रिकसनरूफ, क्रूजकंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. SUV में रियरAC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंगUSB पोर्ट्स, ऑटोमैटिकक्लाइमेटकंट्रोल और कूल्डग्लवबॉक्स जैसे स्मार्टफीचर्स भी शामिल हैं.
कैसी है गाड़ी की सेफ्टी?
सेफ्टी के मामले में भी MarutiBrezzaकाफी मजबूत विकल्प है. इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंगIRVM, इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्डअसिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांसफीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ABS विदEBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीडवार्निंगसिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टीफीचर्स भी मौजूद हैं.
कितना माइलेज देती है Maruti Brezza?
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Brezzaमें 1.5-लीटर का K-सीरीजडुअल-जेटपेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101.6 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्कजेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिकट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं. CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट 86.6 bhp और 121.5 Nm तक रहता है.
इस SUV में स्मार्टहाइब्रिडटेक्नोलॉजी, रीजनरेटिवब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉपसिस्टमजैसीटेक्नोलॉजीदीगईहैं, जोइसकीफ्यूलएफिशिएंसी को औरबेहतर बनाती हैं. Maruti Brezzaअपनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में से एक है. इसका पेट्रोलमैनुअलवर्जन 19.89 से 20.15 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोलऑटोमैटिक 19.80 kmpl का और CNG वर्जन 25.51 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है.
यह भी पढ़ें:-
अभिषेक शर्मा भारत में नहीं चला पाएंगे गिफ्ट में मिली HAVAL H9, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI