भारत में GST स्लैब स्ट्रक्चर बदलने का असर दिखने लगा है. कार निर्माता कंपनी Mahindra ने सबको चौंकाते हुए GST लागू होने से पहले ही दाम कम कर दिए हैं. कंपनी ने Thar, Scorpio, Bolero औरXUV700 जैसीअपनीपॉपुलरSUVs की कीमतों में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की है. आइए विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, MahindraGroupके चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि कंपनी 22 सितंबर का इंतजार नहीं करेगी. उन्होंने कहा, “सभी लोग 22 सितंबर कह रहे हैं… हमने कहा अभी. Mahindra लाइनअप की सभी गाड़ियों पर GST का फायदा 6 सितंबर से ही ग्राहकों को मिलेगा.”
अब कितनी सस्ती मिलेगी Mahindra Scorpio?
महिंद्रा स्कॉर्पियोN पर मौजूदा समय में जीएसटी और सेस मिलाकर 48 फीसदी टैक्स लगता है. जीएसटी बदलाव के बाद अब इस गाड़ी पर यह टैक्स 40 फीसदी लगना है. इस तरह आपको महिंद्रास्कॉर्पियोN पर 1 लाख 45 हजाररुपयेकीछूटमिलनेवालीहै.
Mahindra Scorpio N अपनी मजबूत बिल्डक्वालिटी और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 25.62 लाख रुपये तक जाती है. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं.
इस SUV में अब 6 एयरबैग, ADAS, रियर कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीनसिस्टम, Android Auto, Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेटकंट्रोल, रियरAC वेंट्स और वेंटिलेटेडसीट्स जैसे मॉडर्नफीचर्स भी जोड़े गए हैं. सनरूफ और क्रूजकंट्रोल इसे और भी प्रीमियमबनातेहैं.
Mahindra Scorpio N का इंजन
Mahindra Scorpio N के Z4 वेरिएंट के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 2.0 लीटरmStallionटर्बोपेट्रोल इंजन है, जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क (ऑटोमैटिकवर्जन में) देता है. यह इंजन 6-स्पीड टॉर्ककन्वर्टरऑटोमैटिकगियरबॉक्स के साथ आता है.
दूसरा विकल्प 2.2 लीटरmHawkडीजल इंजन है, जो रियर-व्हीलड्राइव में 132 PS और 300 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसका 4WD वर्जन (Z4 E) 175 PS और 370 Nm टॉर्कजनरेट करता है, हालांकि यह फिलहाल केवल मैनुअलट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें:-
क्या सबसे किफायती प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी VinFast VF6? यहां पढ़ें गाड़ी का फर्स्ट रिव्यू
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI