कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलरएसयूवीबोलेरोनियो को एक नए वर्जन में लॉन्च कर दिया है. अब ये एसयूवी पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव और फीचर-लोडेड हो गई है. इस गाड़ी में ग्राहकों को नए फीचर्स और कलरऑप्शन्स मिलने वाले हैं. कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत भारतीय बाजार में करीब 8.49 लाख रुपये रखी है. आइए इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और वैरिएंटवाइज कीमत के बारे में जान लेते हैं.
नई बोलेरोनियो में नया बॉडी-कलर्डग्रिल, व्हीलआर्चक्लैडिंग, इलेक्ट्रिकएडजस्टमेंट और DRLsइंटीग्रेटेडहेडलैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा गाड़ी में 15 और 16 इंच के अलॉयव्हील्सऑप्शन्स भी मिलते हैं. गाड़ी में आपको 9 कलरऑप्शन मिलने वाले है. इसमें डायमंडव्हाइट, स्टैल्थ ब्लैक, पर्लव्हाइट, रॉकी बेज, जीन्सब्लू, कंक्रीटग्रे, पर्लव्हाइटड्यूलटोन जैसे कलर शामिल हैं.
Mahindra Bolero Neo का इंटीरियर
नई MahindraBoleroNeoके इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें आपको लेदरेटअपहोल्स्ट्री, एप्पलकारप्लेसपोर्ट, वायरडएंड्रॉइडऑटो, ब्लूटूथम्यूजिकसिस्टम, कीलेसएंट्री, फ्रंट और सेकेंड रो आर्मरेस्ट, 7-सीटर ले आउट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा गाड़ी में वाइपर और डिफॉगर, ISOFIX माउंट्स, रियर कैमरा और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. नई RideFloटेक्नोलॉजी से इस गाड़ी की राइडक्वालिटी और बेहतर होने की उम्मीद है.
महिंद्रा बोलेरो नियो का पावरट्रेन
Mahindra Bolero Neo के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1.5-लीटर mHawkडीजल इंजन मिलता है जो 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है, और यह इंजन 5-स्पीड मैनुअलगियरबॉक्स के साथ आता है, यह RWD (रियर-व्हील-ड्राइव) कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों तरह की सड़कों पर अच्छा प्रदर्शन करता है. यह कार बॉडीऑनफ्रेमप्लेटफॉर्म पर बनी है. इसमें क्रूजकंट्रोल और मल्टीटेरेनटेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है.
यह भी पढ़ें:-
एक नए अवतार में लॉन्च होने जा रही Hyundai Venue, जानिए किन गाड़ियों को देगी टक्कर?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI