नई दिल्ली: दुनियाभर में प्रदुषण के चलते इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर जोर दे रही हैं. इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ल्यूसिड मोटर्स भी अपनी इलेक्ट्रिक सेडान को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है.

सिंगल चार्ज में चलेगी 800 किलोमीटर कंपनी की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि ये कार एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक चलेगी. सिंगल चार्ज में इतने किलोमीटर चलने वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार होगी. ल्यूसिड मोटर्स ने एक टेस्ट में दावा किया है कि यह कार सिंगल चार्ज में 517 मील (832 किमी) तक चल सकती है. ल्यूसिड एयर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है.

2.5 सेकंड्स में पकड़ेगी 100 kmph की रफ्तार कंपनी ने दावा किया है कि Lucid Air इलेक्ट्रिक कार 2.5 सेकंड्स से भी कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 200 माइल्स प्रति घंटे से ज्यादा है. कंपनी के मुताबिक इस कार को कैलिफोर्निया की 170वीं फाउंडिंग ऐनिवर्सरी के अवसर पर 9 सितंबर 2020 को पेश किया जाएगा.

1,00,000 डॉलर होगी कीमत ल्यूसिड मोटर्स के सीईओ पीटर रॉलिंसन के मुताबिक एयर की कीमत शुरुआत में 1,00,000 डॉलर होगी (75 लाख रुपये), बाद में कंपनी इसके सस्ते मॉडल्स को भी लॉन्च करेगी. अगल टेस्ला से मुकाबला किया जाए तो टेस्ला मॉडल एस सेडान लगभग 75,000 डॉलर की कीमत से शुरू होती है. टेस्ला ने जून में कहा था कि नई कार मॉडल एस लॉन्ग रेंज प्लस 400 मील से अधिक की रेंज देती है और यह 400 मील चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा सर्टिफाइड भी किया गया है.

ये भी पढ़ें

खास तकनीक से लैस MG Gloster इस साल भारत में हो सकती है लॉन्च, एक्सीडेंट से ऐसे करेगी सुरक्षामहिंद्रा Thar खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो जान लीजिये इसकी 5 बड़ी बातें, फोर्स गुरखा को मिलेगी चुनौती

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI