EV Charging Station Delhi: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर एक बड़ा फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है. यह स्टेशन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. इस नई सुविधा से लोगों को अब चार्जिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनकी यात्रा आसान हो जाएगी. आइए इस चार्जिंग स्टेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं.
30 मिनट में 80% तक चार्ज होगी गाड़ी
इस चार्जिंग स्टेशन की सबसे खास बात इसकी तेज चार्जिंग सुविधा है. यहां कुल 10 हाई पावर चार्जिंग यूनिट लगाए गए हैं, जिनकी क्षमता 480 किलोवाट है. इनकी मदद से एक समय में 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज किया जा सकता है. NCRTC के अनुसार, इन फास्ट चार्जर की मदद से इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें जल्दी में अपनी गाड़ी चार्ज करनी होती है. यहां बड़े वाहनों के लिए भी चार्जिंग की सुविधा दी गई है.
मोबाइल ऐप से आसान होगी चार्जिंग
इस चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को ‘ElectreeFi’ नाम की मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा. इस ऐप के जरिए यूजर्स चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं, अपनी गाड़ी की चार्जिंग की स्थिति देख सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं. ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. इस सुविधा से पूरा प्रोसेस आसान और समय बचाने वाला बन जाता है.
आसपास के लोगों को भी मिलेगा फायदा
यह चार्जिंग स्टेशन सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी काफी उपयोगी है. जो लोग अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी से स्टेशन तक आते हैं, उन्हें यहां आसानी से चार्जिंग की सुविधा मिल जाएगी. इससे इलाके में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ेगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें:-
Suzuki Maxi Scooter: दमदार फीचर्स के साथ Suzuki का स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर लॉन्च, जानें क्या है खास
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI