जैसे ही हमारे देश में फेस्टिव सीजन आता है हमें ऑटोमोबाइल मार्केट में एक अलग लेवल ही हलचल देखने को मिलती है. क्योंकि, फेस्टिव सीजन में सभी कंपनियां कई तरह की ऑफर देती हैं. ऐसा इस लिए है क्योंकि त्यौहारी सीजन में अक्सर लोग अपने घर नई कार खरीदते हैं. जिसके चलते कंपनियां इस तरह के ऑफर देती रहती हैं. अक्सर देखा जाता है कि बजट गाड़ियों में ही ऑफर मिलता है. लेकिन आज हम आपको इस खबर में एक ऐसी प्रीमियम और लग्जरी गाड़ी पर चल रहे ऑफर के बारें में बताएंगे.

Continues below advertisement

बता दें कि, मशहूर कार निर्माता कंपनी किआ ने अक्टूबर महीने के लिए अपनी गाड़ियों की पूरी रेंज पर बंपर छूट का ऐलान किया है. जिसमें सबसे ज्यादा फायदा कंपनी की सबसे लग्जरी और प्रीमियम पेशकश पर मिल रहा है. इस महीने कंपनी अपनी फ्लैगशिप और शानदार लुक वाली गाड़ी पर कुल मिलाकर 1.70 लाख रुपये तक के भारी-भरकम फायदे दे रही है. चलिए जानते हैं कि इस प्रीमियम कार पर मिलने वाले ऑफर्स का पूरा गणित क्या है और इसे खरीदने पर आपको कुल कितनी बचत हो सकती है.

1.70 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

अक्टूबर महीने में किआ मोटर्स अपनी सबसे शानदार और बड़ी एमपीवी किआ कार्निवल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट पैकेज लेकर आई है. अगर आप इस लग्जरी गाड़ी को अपना बनाने की सोच रहे हैं तो आपको कुल 1.70 लाख रुपये तक की सीधी बचत करने का मौका मिल रहा है.

Continues below advertisement

बता दें कि भारतीय बाजार में यह गाड़ी अपनी खास पहचान रखती है और बड़े परिवारों और बिजनेस क्लास के लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. इस पर मिलने वाले ऑफर्स का सीधा लाभ उठाकर ग्राहक इस फेस्टिव सीजन में अपने लाखों रुपये बचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

इस तरह से मिलेगा ऑफर

जानकारी दें दे कि इस प्रीमियम गाड़ी पर मिलने वाले कुल 1.70 लाख रुपये के डिस्काउंट को अलग-अलग केटेगरी में बांटा गया है. ताकि ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके. इस पैकेज के तहत कंपनी सबसे बड़ा लाभ देते हुए पूरे 1,00,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. जो पुरानी गाड़ी बदलकर नई कार लेने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है.

वहीं इसके अलावा पुरानी गाड़ी को कबाड़ में देने पर 20,000 रुपये का अतिरिक्त स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है. जबकि नौकरी करने वाले और चुनिंदा संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए इस पर 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल किया गया है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर यह कुल छूट 1.70 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

लग्जरी फीचर्स से लैस है यह गाड़ी

बता दें कि किआ कार्निवल सिर्फ अपने डिस्काउंट ही नहीं बल्कि अपनी दमदार लुक और आधुनिक फीचर्स के कारण भी बाजार में छाई हुई है. इस प्रीमियम एमपीवी में पावरफुल 3.5-लीटर का स्मार्टस्ट्रीम V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो सड़क पर जबरदस्त परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है.

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें पैसेंजर की सुविधा के लिए ठंडे या गर्म पानी के कप होल्डर, हीटेड या कूल्ड कैबिनेट और जूतों के लिए विशेष स्टोरेज जैसी शानदार सुविधाएं मिलती हैं. वहीं, गाड़ी की दूसरी रो में बेहद आरामदायक और रजाईदार 3D डिजाइन वाली प्रीमियम कैप्टन सीट्स दी गई हैं. जो लंबे सफर को भी बेहद आरामदायक बना देती हैं.

ध्यान रखने जरूरी बातें का

भारतीय बाजार में किआ कार्निवल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 59.45 से 59.65 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि यह एक महंगी लग्जरी गाड़ी है लेकिन अक्टूबर महीने में मिल रहा 1.70 लाख रुपये का डिस्काउंट इसे खरीदने वालों के लिए राहत की बात है.

आपको बता दें कि गाड़ियों पर मिलने वाले ये ऑफर्स आपके शहर, डीलरशिप के स्टॉक और राज्य के टैक्स नियमों के आधार पर थोड़े अलग भी हो सकते हैं. इसलिए शोरूम जाने से पहले इन सभी बातों की सही जानकारी जरूर हासिल कर लें. यदि आप अपने परिवार के लिए एक शानदार और लग्जरी सफर का अनुभव चाहते हैं. तो यह मौका आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: जेब पर हल्की, Mileage में भारी, 10 लाख से कम की ये 5 कारें


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI