बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV BE6 का एक खास वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसका नाम-Mahindra BE6 Batman Edition रखा गया है. इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे यह बेहद एक्सक्लूसिव और कलेक्टर आइटम बन गया है.
ऑल-ब्लैक और बैटमैन थीम
- Mahindra BE6 Batman Edition का लुक किसी भी कार लवर्स को पहली नजर में पसंद आ जाएगा. इसमें मैट ब्लैक पेंट जॉब के साथ गोल्ड डिटेलिंग दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम और दमदार अपील देती है. कार के बाहरी हिस्से में कई जगह बैटमैन लोगो लगाए गए हैं, जैसे डोर, बोनट, और यहां तक कि पडल लैंप में भी बैट का सिंबल दिखाई देता है. ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और बैटमैन थीम वाला डेकल इसके स्टाइल को और बढ़ाते हैं. गोल्ड एक्सेंट पहियों, फेंडर, खिड़कियों और विंडशील्ड पर भी मौजूद हैं.
लक्जरी इंटीरियर और खास डिटेलिंग
- इस एडिशन का इंटीरियर पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम में रखा गया है, जिसमें गोल्ड कंट्रास्ट स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है. डैशबोर्ड पर स्पेशल Batman Edition Plaque मौजूद है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक स्पेशल बैटमैन एनिमेशन है, जो स्टार्ट होते ही आपको सुपरहीरो का एहसास दिलाता है.
पावर और परफॉर्मेंस
- Mahindra BE6 Batman Edition, टॉप-एंड Pack 3 वेरिएंट पर आधारित है. इसमें 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो रियर मोटर को पावर देता है. यह मोटर 286 bhp की ताकत पैदा करती है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV दमदार परफॉर्मेंस देती है. इसकी रेंज 682 किमी (ARAI सर्टिफाइड) है, यानी लंबी ड्राइव में भी चार्जिंग की चिंता कम हो जाती है.
कॉमिक फैंस के लिए खास तोहफा
- महिंद्रा ने इस वेरिएंट को DC Comics के साथ मिलकर तैयार किया है. इसका मतलब है कि यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि बैटमैन के फैंस के लिए एक कलेक्टिबल आइटम है. इसकी कीमत स्टैंडर्ड BE6 से करीब 89,000 रुपये ज्यादा है, लेकिन इसके यूनिक लुक और लिमिटेड प्रोडक्शन इसे खास बनाते हैं. अभी यह देखना दिलचस्प होगा कि Mahindra अपने दूसरे इलेक्ट्रिक मॉडल्स, जैसे XEV 9e, में भी ऐसे ही सुपरहीरो-थीम वाले एडिशन पेश करती है या नहीं. फिलहाल, Mahindra BE6 Batman Edition भारतीय EV मार्केट में स्टाइल और परफॉर्मेंस का एक नया मापदंड तय कर रहा है.
ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: भारतीय सेना की कारों में होते हैं खास मॉडिफिकेशन, जानें कैसे हैं आम गाड़ियों से अलग
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI