भारत में अब धीरे-धीरे फेस्टिवल सीजन शुरू होने लगे हैं. जिसके चलते अब ऑटोमोबाइल बाजार में कई तरह के ऑफर्स आने शुरू हो जाएंगे. इन दिनों में गाड़ियां कंपनियां खूब ऑफर देती हैं. जिसके चलते गाड़ी खरीदने के समय अच्छा खासा बचत हो जाता है. जबकि इस बीच जीप इंडिया ने अक्टूबर 2026 के लिए अपने चुनिंदा मॉडल्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. अगर आप भी जीप की कोई दमदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे थे तो यह मौका आपके लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है.

Continues below advertisement

क्योंकि, कंपनी अपनी प्रीमियम एसयूवी कारों पर कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और स्पेशल इंसेंटिव के जरिए पूरे 4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. यह खास ऑफर्स जीप की पॉपुलर एसयूवी कंपस, मेरिडियन और फ्लैगशिप ग्रैंड चेरोकी पर दिए जा रहे हैं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई लग्जरी गाड़ी घर लाने की सोच रहें हैं तो चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी बचत करने का शानदार मौका मिल रहा है.

1.5 लाख रुपये तक की छूट

बता दें कि, कंपनी की सबसे लोकप्रिय और एंट्री-लेवल एसयूवी जीप कंपस पर अक्टूबर महीने में कुल 1.5 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. कंपस में 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है. जो 170 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

Continues below advertisement

जबकि यह कार 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती है. जिसमें 4x4 सिस्टम भी मिलता है. भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर 30.70 लाख रुपये तक जाती है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: CNG पंप पर फटा कार का सिलेंडर, बचने के लिए ये 3 बातें जानें

जीप मेरिडियन पर 1.65 लाख रुपये की बचत

जबकि इसके अलावा 3-रो वाली 7-सीटर एसयूवी पसंद करने वाले खरीदारों के लिए जीप मेरिडियन पर 1.65 लाख रुपये तक के डिस्काउंट बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं. मेरिडियन में भी कंपस वाला ही दमदार 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है.

जो लंबी दूरी और फैमिली ट्रिप्स के लिए बहुत आरामदायक मानी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये से शुरू होकर 38.26 लाख रुपये तक जाती है. इस डिस्काउंट के बाद यह प्रीमियम एसयूवी ग्राहकों के लिए काफी किफायती सौदा बन जाती है.

AI Generated Image

इस कार पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

जानकारी दें दे कि, जीप की लाइनअप में सबसे ज्यादा बचत कंपनी की सबसे महंगी और प्रीमियम एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी पर हो रही है. इस लग्जरी एसयूवी पर कंपनी पूरे 4 लाख रुपये तक की भारी-भरकम छूट दे रही है.

इस कार में आपको 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 272 एचपी की जबरदस्त पावर और 8-स्पीड ऑटोमैटिक 4x4 सिस्टम के साथ आता है. 63 लाख रुपये की कीमत वाली इस कार पर 4 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलना खरीदारों की सीधी बड़ी बचत कराएगा.

रैंगलर पर नहीं मिलेगा कोई ऑफर

आपको बता दें कि, अगर आप जीप की आइकॉनिक ऑफ-रोडर कार जीप रैंगलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो बता दें कि कंपनी ने इस महीने रैंगलर पर किसी भी प्रकार का डिस्काउंट या ऑफर जारी नहीं किया है.

क्योंकि, केवल कंपस, मेरिडियन और ग्रैंड चेरोकी पर ही यह फेस्टिव ऑफर्स उपलब्ध हैं. ध्यान रहे कि ये डिस्काउंट ऑफर्स वेरिएंट, स्टॉक और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करके अंतिम ऑन-रोड कीमत जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI