भारतीय बाजार में आज यानी 4 नवंबर 2025 को HyundaiVenueको एक नए लुक और इंटीरियर के साथ लॉन्च किया जाएगा. नई Venue में Quad LED लैंप्सऔर 'Mini Creta' जैसा डिजाइन दिया गया है. नई Venue अब पहले से 48 मिमी लंबी और 30 मिमी चौड़ी है. इसमें नए 16-इंच अलॉयव्हील्स भी दिए गए हैं, जिससे इसकालुकपहलेसेज्यादाशार्पऔरबड़ादिखाईदेताहै.

नई Hyundai Venue क्यों होगी खास?

पहले की तुलना में गाड़ी के इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इसका केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गया है. इसमें डुअलटोन 12.3-इंच डिस्प्ले, बड़ा डिजिटलइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर और 'H पैटर्न' डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है. इसके साथ ही नया स्टीयरिंगव्हील डिजाइन, नया सेंटर कंसोल और D-कट स्टीयरिंगव्हील भी एड किया गयाहै. इंटीरियर का डुअल-टोनकॉम्बिनेशन (डार्कनेवीऔरडवग्रे) काफीआकर्षकहै, जबकिHyundai ने इसे ‘कॉफी-टेबल सेंटर कंसोल’ नाम दिया है, जिसमें Moon White एंबिएंटलाइटिंग दी गई है.

इसके अलावा रियर सीट यात्रियों के लिए भी अब कई सुविधाएं दी गई हैं. पीछे दो-स्टेपरिक्लाइन, सनशेड्स और 20 मिमीएक्स्ट्रा लेगरूम मिलता है, जो पिछले मॉडल में नहीं है.फीचरलिस्ट में अब ADAS, 360-डिग्री कैमरा जैसे कई एडवांसफीचर्स जोड़े गए हैं. 

नई Hyundai Venue का पावरट्रेन

नई Venue में पहले जैसे ही इंजनविकल्पमौजूदरहेंगे. इसमेंKappa 1.2L MPiपेट्रोल, Kappa 1.0L टर्बोGDiपेट्रोल और U2 1.5L CRDi डीजल इंजन, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है. गाड़ी में छह मोनोटोन और दो डुअल-टोनकलरऑप्शन मिलेंगे. आज लॉन्च होने वाली नई Venue अब ज्यादा बड़ी और रोड प्रेजेंस दोनों में बेहतर SUV बनकर सामने आई है. Hyundai Venue के पेट्रोलवर्जन में HX2, HX4, HX5, HX6, HX6T, HX8 और HX10 वेरिएंट शामिल हैं. वहीं, डीजल वर्जनकीबातकरेंतोइसमेंHX2, HX5, HX7 और HX10 वेरिएंट मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:-

Honda Shine या Hero Glamour: गांव के रास्तों पर कौन सी बाइक है बेहतर विकल्प? जानें माइलेज और फीचर्स


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI