Hyundai मोटर इंडिया अपनी छोटी कार Santro के BS6 वर्जन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि अभी तक Santro के BS6 वर्जन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार के BS6 वर्जन में 1.1 लीटर का इंजन दिया जाएगा.
इस समय मौजूदा मॉडल की कीमत 4.29 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये तक है. लेकिन BS6 इंजन के साथ आने के बाद इसकी कीमत में 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
BS6 मॉडल के डिजाइन में भी कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. इंजन की बात करें तो मौजूदा मॉडल में 1.1 लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 69 PS की पावर और 99 Nm टॉर्क जनरेट करता है. कार का वीलबेस 2,400mm और वील्ज 14 इंच के हैं.
सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं. पीछे बैठने वालों के लिए कार के रियर में AC वेंट की सुविधा मिलती है. सिटी ड्राइव के लिए यह एक अच्छी कार मानी जाती है.
AURA की तैयारी
इस समय कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 21 जनवरी को इसका ग्लोबल लॉन्च करेगी. नई AURA की बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्राहक महज 10 हजार रुपये देकर नई AURA की बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए हुंडई की वेबसाइट और डीलरशिप से संपर्क किया जा सकता है.
हुंडई ने नई Aura को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा है. इनमें से एक 1.2 लीटर kappa T-GDI पेट्रोल इंजन है, जो 83PS पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा इसमें लगा 1.2 लीटर Ecotorq डीजल इंजन 75PSपावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
दोनों ही इंजन 5MT/AMT गियरबॉक्स से लैस हैं. इतना ही नहीं इस कार में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है जो 100PS की पावर और 17.5 Nm का टॉर्क देता है, और यह 5MT गियरबॉक्स से लैस है.
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI