नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया इस समय अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर कर रही है. हुंडई की कारों पर आप इस समय 60 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. हुंडई के अलावा अन्य कार कंपनियां भी अपने ग्राहकों के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर का रही हैं. यदि आप भी जुलाई के इस महीने में एक नई कार खरीने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट.
Hyundai कीकारोंपर 60 हजाररुपयेतककाडिस्काउंट
हुंडई मोटर इंडिया जुलाई के महीने में अपनी चुनिंदा कारों पर काफी बढ़िया डिस्काउंट दे रही है. कंपनी अपनी सेंट्रो कार पर 45 हजार रुपये का तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जबकि इसके ERA वेरिएंट पर कुल 35000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्रैंड आई 10 पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, तो वहीं कंपनी ग्रैंड आई 10 नियोस पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर ही है. अगर आप कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस कार पर आप इस समय 20 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
टाटाकी कारों पर65 हजाररुपयेतकडिस्काउंट
टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार टियागो पर इस समय 30 हजार रुपये तक की बचत ऑफर कर रही है. इसके अलावा इस कार की EMI 4999 रुपये से भी शुरू हो रही है जिसकी ज्यादा जानकारी के लिए आपको टाटा मोटर्स के शो रूम जाना होगा, या आप कॉल भी कर सकते है. आपको बता दें कि इ साल ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा ने नई टियागो को लॉन्च किया था. इस कार की कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार को ग्लोबल NCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस कार में 1.2 लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन लगा है. इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी टिगोर पर 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. जबकि कॉम्पैक्ट SUV, Harrier पर 65 हजार रुपये तक फायदे दे रही है.
रेनोकी कारों पर 70 हजाररुपयेतककाडिस्काउंट
रेनो इंडिया अपनी छोटी कार kwid पर 35 हजार रुपये तक फायदे दे रही है. इसके अलावा कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 7 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है.
रेनो अपनी पॉपुलर डस्टर SUV पर 70 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है. इसके अलावा कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 20 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. डस्टर की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है.
रेनो की कॉम्पैक्ट MPV ट्राइबर पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस कार पर कॉर्पोरेट और रूलर ग्राहकों के लिए 7 हजार रुपये का खास डिस्काउंट भी मिल रहा है, इस कार की खरीद पर आपको 8.25 फीसदी की दर से स्पेशल रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा पहले 3 महीने तक NO EMI ऑफर भीदिया जा रहा है. ट्राइबर की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें
MG Hector Plus भारत में 13 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI