Car loan Information:
Calculate Car Loan EMIचुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
होंडा ने 2020 बीएस 6 WR-V फेसलिफ्ट की जारी की तस्वीर, अगले महीने होगी लॉन्च
एबीपी न्यूज़ | 06 Mar 2020 02:22 PM (IST)
2020 होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. जिससे ग्राहकों को पेट्रोल वेरियंट में 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा.

नई दिल्ली: जापान की कार मैन्युफैक्चरर कंपनी होंडा ने अपनी नई बीएस 6 मॉडल एसयूवीएब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट की तस्वीर जारी की है. कंपनी इसी साल अप्रैल में इस एसयूवी को लांन्च करने जा रही है. गाड़ी में नए बीएस 6 कंप्लेंट इंजन का इस्तेमाल किया गया है. एब्ल्यूआर-वी को होंडा नए फॉगलैंप और सिल्वर स्किड प्लेट के अपडेट के साथ नए फ्रंटबंपर में पेश करेगी. हालांकि एसयूवी के प्रोफाइल में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन नए अलॉयव्हील और एलईडीहैडलैंप्स के साथ गाड़ी को उतारा जा रहा है. डब्ल्यूआर-वी 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन 2020 होंडाडब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटरडीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. जिससे ग्राहकों को पेट्रोल वेरियंट में 89 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का पीकटॉर्क मिलेगा. जबकि डीजल इंजन वेरियंट में 98 बीएचपी की पावर और 200 एनएमपीकटॉर्क मिल सकेगा. इस नई एसयूवी में 5-स्पीड मैनुअलट्रांसमिशन मिलेगा. हालांकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ऐसे खबर है कि होंडाडब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट में फैब्रिकअपहोल्स्ट्री, अपडेटेडटचस्क्रीनइंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ रिवाइज्ड सीटें होंगी. इस गाड़ी का मुकाबला मारुतिसुजुकीविटाराब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी 300, फोर्डईकोस्पोर्ट और हुंडईवेन्यू से है. बता दें कि होंडा अपने नए बीएस 6 डब्लूआर-वी के साथ ही नई पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान कार को भी अप्रैल में लॉन्च करने की उम्मीद है. वहीं बीएस 6 मॉडल डब्ल्यूआर-वी की कीमत अपने पहले वाले वेरियंट से महंगी होगी. माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 8.08 लाख रुपए होगी. ये भी पढ़ें: 2020 BMW X1 फेसलिफ्ट भारत में 35.90 लाख में लॉन्च, जानिए क्या हैं खास फीचर्सवोक्सवैगन ने बीएस 6 पोलो और वेंटो को किया लॉन्च, जानिए क्या हैं खास फीचर्स