Honda की पॉपुलरLivoबाइक 110cc सेगमेंट में कंपनी की स्टाइलिश और माइलेजफ्रेंडलीबाइक है, जो गांव और शहर दोनों में चलाने के लिए बेस्टऑप्शन में से एक मानी जाती है. इस बाइक को कम बजट में प्रीमियम लुक और कम मेंटेनेंस वाली इंजन टेक्नोलॉजी के कारण काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर जीएसटी कटौती के बाद यह बाइक और किफायती हो गई है.
Honda Livo 2025 की एक्स-शोरूम कीमत ड्रमब्रेकवेरिएंट के लिए 77 हजार 492 और डिस्कब्रेकवेरिएंट के लिए 80 हजार 59 रुपये है. इसकी ऑन-रोड कीमत शहरों और वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकता है.
Honda Livo 2025 का पावरट्रेन
Honda Livo 2025 में 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो BS6 Phase 2B और OBD-2D कंप्लायंट है. यह इंजन डेलीयूज के लिए परफेक्ट है. इसका पावर आउटपुट 8.7 bhp और 9.3 Nm है. बाइक में ट्रांसमिशन के लिए 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यह इंजन साइलेंटस्टार्टACG मोटर के साथ आती है, जो वाइब्रेशन्स को मिनिमाइज करता है.
Honda Livoका माइलेजरियलड्राइविंगकंडीशन में 60 से 65 kmpl तक आसानी से मिल जाता है. Honda Livoका ARAI सर्टिफाइडमाइलेज 60 kmpl है. 9 लीटरफ्यूल टैंक के साथ यह एक बार फुल होने पर करीब 600 KM से ज्यादा की रेंज देती है. eSPटेक्नोलॉजी की वजह से यह बाइकफ्यूलइंजेक्शन को ऑप्टिमाइज करती है, जो लॉन्गराइड्स के लिए बेहतरीन है.
कैसे हैं Honda Livo 2025 के फीचर्स?
Honda Livo2025 को अपडेटेडफीचर्स से लैस किया गया है. इसमें डिजिटलइंस्ट्रूमेंटकलस्टर के साथ रियल टाइम माइलेज मिलता है. इसमें ECO इंडिकेटर, डिस्टेंस-टू-एंप्टी, सर्विस ड्यूइंडिकेटर और गियरपोजिशन डिस्प्ले, फ्रंटडिस्क और रियरड्रमब्रेक के साथ CBS और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसी सुविधाएं हैं. यह बाइक गांव-शहर दोनों में डेलीरनिंग को किफायती बनाती है.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI