नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ‘Grazia’ को अब BS6 इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में कंपनी ने Grazia को अपनी वेबसाइट से हटा दिया था, क्योंकि तब तक इसका BS6 वर्जन लॉन्च नहीं हुआ था, और जैसा की हम सब जानते हैं कि अप्रैल से देश में BS6 वाहनों की बिक्री शुरू हो गई है.
माना जा रहा है कि होंडा BS6 कम्प्लायंट Grazia को इस साल जुलाई में लॉन्च कर सकती है. नए मॉडल के इंजन में बदलाव होंगे, साथ ही इसके डिजाइन और नए फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. नए मॉडल में शार्प डिजाइन. इसके अलावा इसमें डिओ स्कूटर की तरह इस पर भी LED DRL देखने को मिल सकते हैं. नए मॉडल में नया ट्विन-पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा जिसमें कई फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी. BS4 होंडा Grazia की कीमत 62,025 रुपये से 66,397 रुपये के बीच थी, माना जा रहा है कि BS6 मॉडल की कीमत 7-8 हजार रुपये ज्यादा होगी.
इंजन की बात करें तो BS6 होंडा Grazia में भी BS6 Activa 125 वाला इंजन मिलेगा. यह इंजन 124cc का है जोकि 8.1hp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देगा. यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस होगा. इसके अलावा कंपनी इसमें भी साइलेंट स्टार्ट टेक्नॉलजी और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.
Yamaha Fascino 125 को मिलती है चुनौती
Honda Grazia का सीधा मुकाबला Yamaha Fascino 125 FI BS6 से है.दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,230 रुपये हो गई है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है.
यह भी पढ़ें
Bajaj Pulsar 125 अब Split सीट के साथ हुई लॉन्च, इन दो बाइक्स से होगा मुकाबला
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI