इंडिया में इन दिनों कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रहा है. जिसके चलते अब होंडा कंपनी ने सबसे लोकप्रिय SUV एलिवेट को नए फेसलिफ्ट मॉडल में उतारा है. जबकि होंडा ने नए फेसलिफ्ट को 11.80 लाख रुपये में मार्केट में लॉन्च किया है. जिसके चलते अब इसकी मार्केट में डिमांड बढ़ने वाली है.

Continues below advertisement

बता दें कि गाड़ी के एक्सटीरियर लुक और केबिन के अंदर ऐसे कई जबरदस्त फीचर्स जोड़े गए हैं जिनकी कमी ग्राहक लंबे समय से महसूस कर रहे थे. शानदार रोड प्रेजेंस, बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और होंडा के भरोसे के साथ यह गाड़ी अपने सेगमेंट की अन्य गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए जानतें हैं गाड़ी में अब कौन-कौन से फीचर्स मिल रहे हैं.

बेहतरीन एक्सटीरियर और नया बोल्ड लुक

बता दें कि नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के डिजाइन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं जो इसे पहली नजर में ही खास बनाते हैं. इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह से नया और बोल्ड अंदाज दिया गया है. जिसमें आकर्षक ट्राई-एलईडी लाइट बार और एक नई बड़ी ब्लैक ग्रिल शामिल है. होंडा के लोगो को अब ग्रिल से हटाकर थोड़ा ऊपर बोनट के लीडिंग एज पर सेट किया गया है. जो इसे एक मस्कुलर एसयूवी वाला अहसास कराता है.

Continues below advertisement

वहीं इसके अलावा गाड़ी के पिछले हिस्से में फुल-विड्थ कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप्स दिए गए हैं जो रात के समय देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. कंपनी ने इसमें एक नया नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल कलर ऑप्शन भी जोड़ा है जो इसके स्टाइल स्टेटमेंट को और ज्यादा बढ़ाता है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: कम बजट में 6 एयरबैग वाली कारें, इन पर डालें नजर

केबिन में जुड़े कई नए फीचर्स

वहीं इस फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलता है. जिसे पूरी तरह से प्रीमियम और टेक-सेवी बनाया गया है. डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच फिनिश के साथ रैप-अराउंड एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जो केबिन के माहौल को शानदार बनाती है.

जबकि सेफ्टी और सहूलियत के लिए इसमें फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें पावर्ड हैंडब्रेक और बड़े साइज का 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

AI Generated Image

मिलता है वेंटिलेटेड सीट्स

जानकारी दें दे कि कंपनी ने इस बार पैसेंजर केबिन के कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया है. जिससे यह अपने राइवल्स को कड़ी टक्कर दे रही है. कार में आगे की तरफ 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 4-वे पावर्ड पैसेंजर सीट दी गई है. जबकि सबसे खास बात यह है कि इसमें आगे की सीटों के साथ-साथ सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीट्स का शानदार फीचर दिया गया है.

जो भारतीय गर्मियों के मौसम में बेहद आरामदायक साबित होता है. बेहतर केबिन एक्सपीरियंस के लिए इसके एनवीएच लेवल को भी सुधारा गया है जिससे बाहर की आवाजें अंदर बहुत कम आती हैं.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

जबकि परफॉर्मेंस के मामले में गाड़ी में पुराना और बेहद भरोसेमंद 1.5-लीटर i-VTEC नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही बरकरार रखा गया है. यह इंजन 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ आने वाला 7-स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. होंडा सेंसिंग सूट के साथ आने वाली यह एसयूवी अब लो-स्पीड फॉलो जैसे फीचर्स से और भी सुरक्षित हो गई है. जो परिवार के साथ सुरक्षित सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Jaguar की नई EV में 1015 HP का तूफान, मचाई खलबली


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI