नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने बिग विंग पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए और भारत में प्रीमियम मिड-साइज़ स्कूटर सेगमेंट में सबसे आगे की भूमिका निभाते हुए अपने प्रीमियम स्कूटर Forza 300 के पहले लॉट की डिलीवरी कर दी है.
Forza 300 भारत का पहला प्रीमियम मिड-साइज़ स्कूटर है, जो मोबिलिटी, स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार संयोजन है. इस अवसर पर होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया के प्रेज़ीडेन्ट, सीईओ एवं एमडी मिनोरू कातो ने कहा कि “हम फोर्ज़ा 300 के साथ स्कूटरीकरण को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं. इससे न केवल होंडा मिड-साइज़ स्कूटर सेगमेन्ट में अपनी स्थिति को अग्रणी बनाएगी बल्कि हम ऐसे नए उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकेंगे, जो लक्ज़री राइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं.’’
वहीं कंपनी के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट- सेल्स एण्ड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि होंडा बिग विंग, गुरूग्राम में फोर्ज़ा 300 के लिए ग्राहकों के जोश से उत्साहित होकर (जिन्होंने पहले से बुक किया था), होंडा ने इसे भारत में पेश करने का फैसला लिया. हमने 4 यूनिट्स के पहले लॉट की डिलीवरी दे दी है. वित्तीय वर्ष 2021 में हम यूरो 5 वर्ज़न का ऐलान करेंगे.
पावरफुल इंजन
होंडा Forza 300 के इंजन की बात करें तो इसमें 279cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड SOHC 4-वेल्व इंजन लगा है जो 7000rpm पर 24.8 bhp की पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ यह भारत का सबसे पावरफुल स्कूटर भी बनता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर बढ़िया माइलेज के साथ शानदार राइड का अनुभव भी देता है. इसमें V-Matic ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है.
बेहतर ब्रेकिंग
होंडा Forza 300 के फ्रंट में 256mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है.इसके अलावा इसमें ड्यूल-चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) को शामिल किया है. ताकि बेहतर और असरदार ब्रेकिंग का अनुभव मिले. इसमें 15 इंच का फ्रंट टायर और 14 इंच का रियर टायर लगा है.
यह भी पढ़ें2020 Hero Passion Pro भारत में हुई लॉन्च, डिजाइन में बदलाव
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI