भारतीय बाजार में टू-व्हीलरसेगमेंट में होंडा एक्टिवा और टीवीएसजुपिटर को खूब पसंद किया जाता है. इन दोनों टू-व्हीलर की ही मार्केट में खूब डिमांड है. एक्टिवा और जुपिटर एक ही प्राइस-रेंज में आते हैं. इन दोनों स्कूटर की शुरुआती कीमत 75 हजार रुपये से भी कम है. आइए इन दोनों टू-व्हीलर की पावर और माइलेज के बारे में जानते हैं.
HondaActiva
होंडा एक्टिवा छह कलरवेरिएंट्स में इंडियन मार्केट में मौजूद है. होंडा का ये स्कूटरस्टैंडर्ड, DLX और स्मार्ट तीन वेरिएंट में मार्केट में शामिल है. इस स्कूटर के स्टैंडर्डमॉडल में हैलोजनहेडलैम्प और DLX और स्मार्टमॉडल में LED हेडलैम्प लगी हैं. इस टू-व्हीलर के केवल स्मार्टवेरिएंट में ही ब्लूटूथकनेक्टिविटी और नेविगेशन का फीचर दिया गया है.
होंडा एक्टिवा के स्टैंडर्डमॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 74,619 रुपये, DLX मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 84,272 रुपये और स्मार्टमॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 87,944 रुपये है. इस स्कूटर में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है. होंडा एक्टिवा 60 kmpl की माइलेज देने का दावा करता है.
TVS Jupiter
टीवीएसजुपिटर के चार वेरिएंट भारतीय बाजार में शामिलहैं- स्पेशलएडिशन, स्मार्टXonnectडिस्क, स्मार्टXonnectड्रमऔरड्रमअलॉय. येस्कूटरसातकलरऑप्शन में आता है. टीवीएसजुपिटर की एक्स-शोरूमकीमत 72,400 रुपये से शुरू है. टीवीएस के इस स्कूटर में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जिससे 6,500 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 9.2 Nm का टॉर्क मिलता है. टीवीएसजुपिटर एक लीटरपेट्रोल में 53 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करता है.
टीवीएस के इस स्कूटर में दो हेलमेट रखने जितना स्पेस मिलता है. इस स्कूटर के स्टाइल की बात करें तो इसमें टेल लाइट बार दिया गया है. इस टू-व्हीलर में सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. कुछ लोग स्कूटरस्टार्ट करने से पहले साइटस्टैंड हटाना भूल जाते हैं. इसके लिए इस स्कूटर में साइडस्टैंडइंडिकेटर दिया गया है.
यह भी पढ़ें:-
EV खरीदने पर सरकार का गिफ्ट, 39 हजार सब्सिडी के साथ रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI