अगर आप भी डेलीअप-डाउन के लिए किसी किफायती स्कूटर की तलाश में हैं तो यहां हम आपको Honda Activaके बारे में बताने जा रहे हैं. खासतौर पर जीएसटी कटौती के बाद ये स्कूटर सस्ता हो गया है. आप इस स्कूटर को 5 हजार रुपये की डाउन पेमेंट देकर Activaको घर ला सकते हैं. आइए इस स्कूटर की कीमत, EMI और माइलेजडिटेल्स के बारे में जानते हैं.
कितनी EMI पर मिल जाएगा स्कूटर?
Honda Activa 6G के बेसमॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 74 हजार 369 रुपये है. इसकी ऑन-रोड कीमत आरटीओ, इंश्योरेंस मिलाकर 88 हजार रुपये हो जाती है. अगर आप एक्टिवा को 5 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो आपको 83 हजार रुपये का बैंक से लोन लेना होगा. उदाहरण के तौर पर अगर आप 10 फीसदी की ब्याज दर से 3 साल के लिए लेते हैं तो EMI लगभग 3 हजार बनेगी.
Honda Activa 6G का पावरट्रेन
Honda Activa 6G में 109.51cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7.8 bhp की पावर और 9.05 Nm का पीकटॉर्कजनरेट करता है. माइलेजकेलिहाज से यह स्कूटरक्लेम्ड 55 किलोमीटर प्रति लीटर का प्रदर्शन करता है. इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिसे फुल टैंक भरवाने पर यह स्कूटर 250 किलोमीटरसे अधिक दूरी तय कर सकता है.
एक्टिवा 6G के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Activa 110 में 4.2 इंच का TFT डिजिटलडिस्प्ले मिलता है, जो ब्लूटूथकनेक्टिविटी और नेविगेशनसपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें USB टाइप-C चार्जिंगपोर्ट और Honda RoadSyncऐप के जरिएकॉल व SMS अलर्ट जैसे स्मार्टफीचर्स दिए गए हैं. Honda Activaमुख्यतौर पर TVS Jupiter, Suzuki Access 125, और Destini 125 जैसे स्कूटर को टक्कर देता है. इसके अलावा Yamaha Fascino 125 और TVS Ntorq 125 भी इस स्कूटर के राइवल्स हैं.
यह भी पढ़ें:-
Toyota ने पेश किया Land Cruiser का नया मॉडल, जानिए सबसे पहले किस देश में होगी लॉन्च?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI