भारतीय मार्केट में मौजूद पॉपुलरस्कूटरHonda Activaने एक बार फिर बिक्री के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. पिछले महीने यानी नवंबर 2025 में Honda Activaको कुल 2.62 लाख नए ग्राहकों ने खरीदा है, जबकि नवंबर 2024 में इसकी बिक्री 2.06 लाख यूनिट थी. ऐसे में Activaने 27 फीसदी सालाना ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही होंडा एक्टिवा ने TVS Jupiter और Suzuki Access को भी बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है. आइए इस स्कूटर की कीमत और खासियत के बारे में जान लेते हैं.

Honda Activa 110 को Activa 6G के नाम से भी जाना जाता है, यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसमें 109.51cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 7.8 bhp की पावर और 9.05 Nm का पीकटॉर्कजनरेट करता है. Honda Activa 110 के फीचर्स ऐसे हैं, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाती हैं. इसके नए मॉडल में नया TFT डिजिटलकंसोलमिलताहै, जोस्पीड, फ्यूलगेज, गियरइंडिकेटरऔरनेविगेशनकोआसानबनाताहै. 

Honda Activa की कीमत

Honda Activa 110 की एक्स-शोरूम कीमत 75 हजार 182 रुपये से शुरू होकर 88 हजार 507 रुपये तक जाती है. यह स्कूटरस्टैंडर्डडीलक्स और H-Smartजैसे ऑप्शन्स में उपलब्ध है, यह स्कूटर अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं.

Honda Activa में 5.3 लीटर का फ्यूलटैंकमिलताहैऔरस्कूटरकाक्लेम्डमाइलेज 60 किलोमीटरप्रतिलीटरकेकरीबहै. फीचर्सकीबातकरेंतोActiva 110 में 4.2 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो ब्लूटूथकनेक्टिविटी और नेविगेशनसपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें USB टाइप-C चार्जिंगपोर्ट और Honda RoadSyncऐप के जरिए कॉलSMS अलर्ट जैसे स्मार्टफीचर्स दिए गए हैं. 

भारतीय बाजार में Honda Activa मुख्यतौर पर TVS Jupiter, Suzuki Access 125, और हाल ही में लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक विकल्प जैसे Activa Electric और Suzuki Access Electric को टक्कर देता है. 

यह भी पढ़ें:-

Top Selling Hatchback: नवंबर 2025 में Swift बनी नंबर-1, जानें Hyundai और Tata का हाल 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI