अगर आप एक कॉलेजस्टूडेंट हैं और डेलीअप-डाउन के लिए किसी सस्ती और अच्छा माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. यहां हम आपको दो ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किफायती कीमत में मिलने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती हैं. आइए इन दोनों बाइक्स के बारे में जानते हैं.

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus)

पहली बाइकहीरो स्प्लेंडरहै, जो कि भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है. ये बाइक चार वेरिएंट्स में भारतीय बाजार में शामिल है. स्प्लेंडरप्लस में एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगलसिलेंडरOHC इंजन लगा है. बाइक में लगे इस इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm काटॉर्कजनरेटहोताहै. हीरोस्प्लेंडरप्लसकीएक्स-शोरूमप्राइस 73,902 रुपयेसेशुरूहोकर 76,437 रुपयेतकजाती है.

होंडा शाइन (Honda Shine)

होंडा शाइन भी बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है. होंडा की इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजनलगाहै, जिससे 7,500 rpm पर 7.93 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्कजनरेट होता है. ये बाइक छह कलरऑप्शन के साथ मार्केट में है. होंडा शाइन की एक्स-शोरूमप्राइस 79,352 रुपये से शुरू होकर 83,711 रुपये के बीच है.

किस बाइक का माइलेज बेहतर? 

हीरो स्प्लेंडरप्लस 61 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. इस बाइक में 9.8 लीटर तक फ्यूल डलवाया जा सकता है, जिससे ये बाइक टंकी फुल कराने पर करीब 598 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. वहीं होंडा शाइन एक लीटरपेट्रोल में 55 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. ये बाइक 10.5 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है, जिससे इस बाइक की टंकी फुल कराने पर 578 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है. इस तरह देखा जाए तो ये दोनों बाइक ही टंकी फुल कराने पर 550 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:-

Activa से Access तक, ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स, जानें कीमत और फीचर्स 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI