नये साल की शुरुआत में हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों को खास ऑफर दिया है. कंपनी ने अपने BS4 स्टॉक्स पर 2020 रुपये का कैश बेनिफिट दिया है. लेकिन यह ऑफर केवल BS4 स्टॉक्स की उपलब्धता तक ही मान्य है. इसके अलावा कंपनी ने 6.99 फीसदी की कम ब्याज दर का भी ऑफर दिया है. हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक BS6 मॉडल्स की कीमतें बढ़ने के बाद 8000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी. ऐसे में इस समय बचे हुए स्टॉक पर मिलने वाले ऑफर्स का फायदा ग्राहक उठा सकते हैं.
BS6 इंजन वाली Hero HF Deluxe को किया पेश
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में देश की पहली BS6, 100cc इंजन वाली HF Deluxe को लॉन्च किया था. बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है.
कुछ खास फीचर्स की बात करें तो नई HF Deluxe में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है जो कि XSens Technology से लैस है. इसमें 10 सेन्सर्स दिए गए हैं जिसकी वजह से बाइक की माइलेज में 9 फीसदी का इजाफा होता है. इसके अलावा यह बाइक किफायती और चलाने में मजेदार भी बनती है. साथ ही सर्दी के मौसम में भी आसानी से स्टार्ट होती है.
बात कीमत की करें तो HF Deluxe (सेल्फ स्टार्ट, एलाय व्हील) वर्जन की कीमत 55,950 रुपये रखी गई है जबकि इसके (सेल्फ स्टार्ट, एलाय व्हील i3S वेरिएंट) की कीमत 57,250 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. कंपनी इन दोनों बाइक्स की सेल जनवरी 2020 से करेगी.
इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और व्हीलबेस 1235mm है जिसकी वजह से यह हर तरह से रास्तों पर आसानी से निकल जाती है. 100cc बाइक सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प ही पहली ऐसी कंपनी है जिसने सबसे पहले BS6 इंजन वाली बाइक पेश की है. देखना होगा ग्राहकों को यह बाइक कितना पसंद आती है, क्योंकि अब इसकी कीमत में भी इजाफा हो चुका है.
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI