रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई Guerrilla 450 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा दमदार और स्टाइलिश बनाया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है. इस बार कंपनी ने सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी पर भी खास ध्यान दिया है. यही वजह है कि यह बाइक अब सीधे KTM 390 Duke जैसी बाइक्स को टक्कर देने के लिए तैयार है. आइए इसके 5 खासियत पर नजर डालते हैं.

Continues below advertisement

नया Apex वेरिएंट और स्पोर्टी डिजाइन

इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया Apex वेरिएंट है, जो अब लाइनअप का एंट्री मॉडल बन गया है. इस वेरिएंट में हैंडलबार को थोड़ा नीचे रखा गया है जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा स्पोर्टी हो जाती है. इसके साथ ही बाइक में नया हेडलैंप वाइजर और स्पोर्टी सीट काउल दिया गया है, जो इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है. कुल मिलाकर यह बाइक अब पहले से ज्यादा एग्रेसिव नजर आती है.

बेहतर कंट्रोल के लिए नए टायर और ग्रिप

कंपनी ने इस बार सेफ्टी और कंट्रोल पर खास ध्यान दिया है. Apex वेरिएंट में नए Vredestein Centuro टायर दिए गए हैं, जो सड़क पर बेहतर पकड़ देते हैं. वहीं दूसरे वेरिएंट में CEAT टायर को सॉफ्ट कंपाउंड के साथ अपडेट किया गया है. इससे बाइक गीली और सूखी दोनों सड़कों पर बेहतर चलती है और राइडिंग का भरोसा बढ़ता है.

Continues below advertisement

नए कलर्स 

Guerrilla 450 अब नए और अट्रैक्टिव कलर्स में आती है जैसे Apex Red, Black और Green. इसके अलावा Dash वेरिएंट में Twilight Blue रंग भी जोड़ा गया है. कंपनी ने थ्रोटल को भी बेहतर किया है, जिससे बाइक अब स्मूथ चलती है.

अलग- अलग राइडिंग मोड

Street मोड में यह आरामदायक रहती है जबकि Sport मोड में ज्यादा पावर देती है. रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 2026 नए अपडेट्स के साथ पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है. इसमें अच्छा लुक, बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक शानदार बाइक बनाते हैं. अगर आप नई और दमदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें:-

Duster Hybrid से लेकर VW Taigun तक, मार्केट में Creta को टक्कर देने आ रहीं ये शानदार SUV 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI