जीएसटी कटौती के बाद टू-व्हीलर्स खरीदना अब पहले से किफायती हो गया है. नए जीएसटी रेट के तहत 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन Hero HF Deluxe या TVS Sport में से कोई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको इन दोनों बाइक्स की नई कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Hero HF Deluxe

हीरो एचएफडीलक्स भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली किफायती बाइक्स में से एक है. जीएसटी कटौती के बाद इसकी कीमत में करीब 5 हजार 800 रुपये की कमी आई है. ऐसे में अब यह बाइक पहले से और ज्यादा बजटफ्रेंडली बनाता है. जीएसटी कटौती के बाद अब बाइक की कीमत 55 हजार 992 रुपये एक्स-शोरूम है.

TVS Sport

टीवीएसस्पोर्ट भी अपने बेहतरीन माइलेज और कम कीमत के लिए जानी जाती है. जीएसटी कटौती का फायदा इस बाइक पर भी मिल रहा है. इस तरह इस बाइक की शुरुआती कीमत अब 55 हजार 100 रुपये एक्स-शोरूम रह गई है. 

हीरो एचएफ डीलक्स की पावर 

Hero HF Deluxeमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर, OHC तकनीक वाला इंजन मिलता है. ट्रांसमिशनकेलिएइसमें 4-स्पीड गियरबॉक्सदियागयाहै. जोकिकाफीशानदारशिफ्टिंगएक्सपीरियंस प्रदान करता है. हीरो की इस डेलीकम्यूटरबाइक को 9.6 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है.

एचएफडीलक्स में एनालॉगस्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटरजैसेफीचर्सदिएगएहैं. इसकेसाथहीकंपनीइसे 5 सालकीवारंटीकेसाथबेचतीहै. बाइककाक्लेम्डमाइलेज 65-70 किलोमीटरप्रतिलीटर है.

TVS Sport की पावर

टीवीएसस्पोर्ट में 109.7 cc सिंगल-सिलेडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूलइंजेक्शनइंजनमिलताहै, जो 8.18 बीएचपीकीपावर और 8.7 Nm टॉर्कजेनरेट करता है. इसकेसाथ 4-स्पीड कॉन्स्टेंटमेशगियरबॉक्सकीसुविधामिलतीहै. बाइककीटॉपस्पीड 90 किलोमीटरप्रतिघंटाहै.

यह भी पढ़ें:-

भारत में सस्ती तो वहीं पाकिस्तान में बेहद महंगी मिलती हैं ये कारें, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI