कल यानी 22 सितंबर 2025 से नया जीएसटी नियम लागू हो गया है. इसमें कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप मारुति वैगनआर और टाटा टियागो में से किसी एक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीएसटी कटौती के बाद ये दोनों कारें कितनी सस्ती मिलेंगी?

MarutiWagonR या TataTiago, कौन-सी गाड़ी सस्ती?

MarutiSuzukiने GST रिफॉर्म्स 2.0 लागू होने के बाद अपनी सबसे पॉपुलरफैमिली कार WagonRकी कीमतों में कटौती की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि अब WagonRपर ग्राहकों को काफी बचत होने वाली है. कीमत घटने के बाद अब वैगनआर की कीमत 4.98 लाख रुपये हो गई है. ये छूट हर वैरिएंट पर अलग-अलग है.

वहीं हाल ही में टाटा मोटर्स ने ऐलान किया था कि उनकी पॉपुलरस्मॉल कार टियागो अब पहले से 75,000 रुपये तक सस्ती हो गई है. ऐसे में यह कार अब और भी ज्यादा किफायती ऑप्शन बन गई है. अब टाटा टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है.

TataTiagoकी पावर

टाटा टियागोसीएनजी में भी मार्केट में शामिल है. टियागोCNG में लगे इंजन से 6,000 rpmपर 75.5 PS की पावर मिलती है और 3,500 rpmपर 96.5 Nmका टॉर्क मिलता है. ये कार 242 लीटर के बूट-स्पेस के साथ आती है. टाटा टियागो में 170 mm का ग्राउंडक्लीयरेंस है. टाटा की इस गाड़ी के फ्रंट में डिस्कब्रेक और रियर में ड्रमब्रेक लगे हैं.

MarutiWagonRका इंजन 

MarutiSuzukiWagonRदो इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है. पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 67bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क देता है. दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 90bhp की पावर और 113Nm का टॉर्कजनरेट करता है. इसके अलावा WagonR CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो शानदार 34 Km/kgतक का माइलेज देने का दावा करता है. 

यह भी पढ़ें:-

GST कटौती के बाद क्या सस्ती मिल रही नई नवेली Maruti Victoris? इन गाड़ियों को देती है टक्कर 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI