मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एरिना और नेक्साडीलरशिप पर बिकने वाली सभी कारों की नई कीमतों को लेकर घोषणा कर दी है. कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए कीमतों को 1.30 लाख रुपये तक घटा दिए हैं. कमाल की बात यह है कि नई कीमतें आने के बाद अब कंपनी के लिए ऑल्टोK10 से भी ज्यादा सस्ता एक मॉडल बन गई है.

सरकार के नए जीएसटी 2.0 का असर मारुति की कारों पर ऐसा हुआ कि अब एस-प्रेसो की नई एंट्रीलेवल कार बन गई है. इस माइक्रोएसयूवी की नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 3.49 लाख रुपये है. कमाल की ये बात है कि ऑल्टो की नई कीमत 3.69 लाख रुपये है. यानी दोनों के बीच 20 हजार रुपये का अंतर है.

Maruti S-Presso का माइलेज 

मारुति एस-प्रेसो 8 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें बेसमॉडलSTD और टॉपवेरिएंटVXI CNG शामिल हैं. इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68PS पावर और 90Nm टॉर्कजेनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिकट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है, जबकि CNG वर्जन सिर्फ मैनुअलगियरबॉक्स में आता है. Maruti S-Pressoपेट्रोलवेरिएंट में 24.12 से 25.30 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG वेरिएंट में 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक माइलेज देने का दावा करती है.

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स

मारुति एस-प्रेसो में 7-इंच टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, कीलेसएंट्री, सेमी-डिजिटलक्लस्टर, डुअलएयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्डअसिस्ट, और ABS+EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम बजट में बेहतर माइलेज और फीचर्स चाहने वालों के लिए Maruti S-Pressoएक भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है. मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात की जाए तो इसके पेट्रोलMT वेरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोलMT का माइलेज 24.76kmpl और सीएनजीवेरिएंट का माइलेज 32.73 किमी/किलोग्राम है.

यह भी पढ़ें:-

Maruti Brezza लेकर Hyundai Venue तक: GST कटौती से इन 5 कॉम्पैक्ट SUV पर होगी 1.50 लाख तक की बचत

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI