देशभर में 22 सितंबर 2025 से नया जीएसटी स्लैब लागू हो गया है. इसके साथ ही मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एरिना और नेक्साडीलरशिप पर बिकने वाली सभी कारों की नई कीमतों को लेकर पहले ही घोषणा कर दी थी. खास बात यह है कि मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए कीमतों को 1.30 लाख रुपये तक घटा दिय़ा है. अब नई कीमतें आने के बाद कंपनी के लिए ऑल्टोK10 से भी ज्यादा सस्ता एक मॉडल बन गई है, जो कि मारुति एस-प्रेसो है.
Maruti S-Pressoमाइक्रोएसयूवी की नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 3.49 लाख रुपये है. कमाल की ये बात है कि ऑल्टो की नई कीमत 3.69 लाख रुपये है. यानी दोनों के बीच 20 हजार रुपये का अंतर हो गया है. ऐसे में अब देश की सबसे सस्ती कार अब मारुति ऑल्टो नहीं बल्कि मारुति एस-प्रेसो बन गई है
कितना माइलेज देती है Maruti S-Presso?
मारुति एस-प्रेसो 8 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें बेसमॉडलSTD और टॉपवेरिएंटVXI CNG शामिल हैं. इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68PS पावर और 90Nm टॉर्कजेनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिकट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है, जबकिCNG वर्जनसिर्फमैनुअलगियरबॉक्समेंआताहै. Maruti S-Pressoपेट्रोलवेरिएंटमें 24.12 से 25.30 किलोमीटरप्रतिलीटरऔरCNG वेरिएंटमें 32.73 किलोमीटरप्रतिकिलोग्रामतकमाइलेजदेनेकादावाकरतीहै.
कैसे हैं मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स?
मारुतिएस-प्रेसोमें 7-इंच टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, कीलेसएंट्री, सेमी-डिजिटलक्लस्टर, डुअलएयरबैग, रियरपार्किंगसेंसर, हिलहोल्डअसिस्ट, औरABS+EBD जैसेफीचर्समिलतेहैं. कमबजटमेंबेहतरमाइलेजऔरफीचर्सचाहनेवालोंकेलिएMaruti S-Pressoएकभरोसेमंदविकल्पबनचुकी है. मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात की जाए तो इसके पेट्रोलMT वेरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोलMT का माइलेज 24.76kmpl और सीएनजीवेरिएंट का माइलेज 32.73 किमी/किलोग्राम है.
मारुति एस-प्रेसो का मुख्य मुकाबला Renault Kwid और डैटसनगो से होता है. ये एंट्री-लेवल कारें हैं, जिनमें मारुति एस-प्रेसो को एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है, जो इसे खास बनाता है. अन्य कॉम्पेटिटर्स में मारुति की अपनी ऑल्टो के10 और मारुति सिलेरियो भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:-
Mahindra Scorpio से लेकर Tata Safari तक, जानिए इन 5 पॉपुलर SUV की सेल्स रिपोर्ट
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI