देशभर में नया जीएसटी स्लैब लागू हो गया है. ऐसे में लोगों के लिए अब कार खरीदना पहले से थोड़ा आसान हो गया है. नए जीएसटी स्लैब के तहत 1200 cc पेट्रोल और 1500 cc डीजल से कम इंजन और 4 मीटर से छोटी कारों पर लगने वाले जीएसटी को कम कर दिया गया है. पहले इन गाड़ियों पर 28% जीएसटी लगता था, जिसे अब घटाकर 18% कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप MarutiAlto K10 और RenaultKwidमें से कोई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी गाड़ी आपको सस्ती मिलने वाली है?
अगर आप MarutiAlto K10 खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसका CNG वर्जनVXI (O) आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा बचत मिलेगी. वहीं पेट्रोलवैरिएंट्स में भी 35,000 से 44,000 रुपये तक की कटौती होगी. कम बजटवालों के लिए Stdऔर LXiवैरिएंट अब और भी किफायती हो गए हैं. वहीं RenaultKwidकी बात करें तो इसके 1.0 पेट्रोलमैनुअलवैरिएंटRXT पर सबसे ज्यादा 55 हजार 95 रुपये की कटौती की जाएगी.
Renault Kwid के फीचर्स
रेनॉल्टक्विड में एप्पलकारप्लेऔरएंड्रॉयडऑटोकेसाथआठ-इंचटचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, फोरवेएडजस्टेबलड्राइवरसीटऔर 14-इंच केव्हील्स मिलते हैं. साथ ही इसमें कीलेसएंट्री, मैनुअल एसी और इलेक्ट्रिकओआरवीएम, इलेक्ट्रॉनिकस्टेबिलिटीप्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्टअसिस्ट (HSA), ट्रैक्शनकंट्रोलसिस्टम (TCS) और टायरप्रेशरमॉनिटरिंगसिस्टम (TPMS), डुअलफ्रंटएयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Maruti Alto K10 में मिलते हैं ये फीचर्स
इसके अलावा मारुति ऑल्टोK10 में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयडऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, कीलेसएंट्री और एक डिजिटलाइज्डइंस्ट्रूमेंटक्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेडकंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें सेफ्टीफीचर्स के तौर पर डुअलएयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियरपार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें:-
GST घटते ही कारों की ताबड़तोड़ बिक्री! पहले ही दिन Maruti, Hyundai और Tata ने बेची इतनी गाड़ियां
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI