फेस्टिव सीजन के दौरान देश में कारों की खूब बिक्री होती है. ऐसे में एक मिडिल क्लास परिवार के लिए कार खरीदना किसी सपने से कम नहीं है. अगर आप महिंद्रा स्कॉर्पियो को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीएसटी कटौती के बाद यह कार कितनी सस्ती हो जाएगी.
MahindraScorpio N Z2 एक मिड-साइजएसयूवी है. इस गाड़ी पर पहले 28 फीसदी जीएसटी और 22 फीसदी एक्सट्रासेस लगाया जाता था. इससे कुल टैक्स 28 फीसदी+ 22 फीसदी सेस मिलाकर 50 फीसदी हो जाता था. लेकिन अब इसे 40 फीसदी कर दिया गया है.
कितनी सस्ती हो गई Mahindra Scorpio N?
इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत अब 13 लाख 20 हजार रुपये से शुरू होती है. नई जीएसटी दरों के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियोएन के सभी वेरिएंट्स की कीमत अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक कम हो गई है. इसके अलावा गाड़ी पर 71 हजार रुपये के एडिशनल बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं. इस तरह कुल मिलाकर गाड़ी पर 2 लाख 15 हजार रुपये की बचत मिलने वाली है.
Mahindra Scorpio N केफीचर्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन अपनीमजबूतबिल्डक्वालिटीऔरऑफ-रोडिंगक्षमताकेलिएजानीजातीहै. इसकीकीमत 13.99 लाखरुपयेसेशुरूहोतीहैऔर 25.62 लाखरुपयेतकजातीहै. इसमेंपेट्रोलऔरडीजलदोनोंइंजनविकल्पमिलतेहैं.
महिंद्रा की इस SUV मेंअब 6 एयरबैग, ADAS, रियरकैमरा, 8-इंच टचस्क्रीनसिस्टम, Android Auto, Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेटकंट्रोल, रियरAC वेंट्स और वेंटिलेटेडसीट्स जैसे मॉडर्नफीचर्स भी जोड़े गए हैं. सनरूफ और क्रूजकंट्रोल इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं.
Mahindra Scorpio का पावरट्रेन
महिंद्रास्कॉर्पियोN केZ4 वेरिएंटकेइंजनऔरपरफॉर्मेंसकी बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला 2.0 लीटरmStallionटर्बोपेट्रोल इंजन है, जो 203 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क (ऑटोमैटिकवर्जन में) देता है. यह इंजन 6-स्पीड टॉर्ककन्वर्टरऑटोमैटिकगियरबॉक्स के साथ आता है.
दूसरा विकल्प 2.2 लीटरmHawkडीजल इंजन है, जो रियर-व्हीलड्राइव में 132 PS और 300 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, इसका 4WD वर्जन (Z4 E) 175 PS और 370 Nm टॉर्कजनरेट करता है, हालांकि यह फिलहाल केवल मैनुअलट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. स्कॉर्पियो-एन टाटा सफारी, हुंडईक्रेटा, किआसेल्टोस, एमजीहेक्टर, टोयोटाफॉर्च्यूनर, और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.
यह भी पढ़ें:-
नई Bolero से लेकर Thar तक, इस महीने लॉन्च होने जा रही ये 6 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI