जीएसटी कटौती का फायदा टू-व्हीलर्स पर भी देखने को मिल रहा है. देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकHeroSplendorका लेटेस्टवेरिएंटXTEC DiscBrakeअब पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है. वहीं टीवीएस की अफॉर्डेबलबाइकSportको भी जीएसटी कटौती के बाद सस्ता कर दिया गया है. ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको कौन-सी बाइक जीएसटी कटौती के बाद सस्ती मिलने वाली है?
क्या है Hero Splendor+ XTEC वेरिएंट की कीमत?
जीएसटी कटौती के बाद HeroSplendor+ XTEC डिस्कब्रेक की कीमत 80 हजार 471 रुपये एक्सशोरूम है, हालांकि इसके ड्रमब्रेकवेरिएंट की कीमत थोड़ी कम है. दिल्ली में इस बाइक की ऑन-रोड कीमत 95 हजार रुपये के करीब है.
TVS Sport की कीमत इतनी
टीवीएसस्पोर्टबाइक किफायती कीमत और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. नई जीएसटी दर के बाद इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत अब 55 हजार 266 रुपये हो गई है. स्पोर्ट की ऑन-रोड कीमत दिल्ली में 66 हजार 434 रुपये के करीब है. इसमें आरटीओ फीस, इंश्योरेंस और बाकी चार्जेस शामिल हैं. हालांकि कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
Hero Splendor Plus का इंजन
Hero Splendor Plus में 97.2cc BS6 Phase-2 OBD2B कंप्लायंटएयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्कजनरेट करता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसकी टॉपस्पीड करीब 87 kmph है. सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है. यह बाइक 70–80 kmplका माइलेज देती है, जिससेयहअबभीभारतकीसबसेफ्यूल-एफिशिएंटकम्यूटरबाइकबनीहुईहै.
TVS Sport का इंजन और स्पीड
टीवीएसस्पोर्ट में 109.7 cc सिंगल-सिलेडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूलइंजेक्शन इंजन मिलता है, जो 8.18 बीएचपी की पावरऔर 8.7 Nm टॉर्कजेनरेट करता है. इसके साथ 4-स्पीड कॉन्स्टेंटमेशगियरबॉक्सकीसुविधामिलतीहै. बाइककीटॉपस्पीड 90 किलोमीटरप्रतिघंटाहै.
यह भी पढ़ें:-
Hyundai Aura या Maruti Dzire, कौन-सी सेडान GST कटौती के बाद मिल रही सस्ती? जानिए डिटेल्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI