जीएसटी कटौती के बाद अब गाड़ियां खरीदना पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है. सरकार ने 28 फीसदी जीएसटी से घटाकर 18 फीसदी दरें तय की हैं. अब इसका सीधा असर ForceMotorsके कई वाहनों पर भी पड़ा है. कंपनी के Traveller, Trax, Urbaniaऔर Gurkhaजैसे मॉडल्स भी अब पहले से ज्यादा सस्ते हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद अब ForceTravellerको खरीदना कितना सस्ता हो गया है?
ForceTravellerरेंज में स्कूल बस, एंबुलेंस, पैसेंजर और कार्गोडिलीवरीवैन शामिल हैं. जीएसटी कटौती के बाद इसकी कीमतों मं 1.18 लाख रुपये से 4.52 लाख रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है.
Force Urbania पर कितनी कटौती?
फोर्स मोटर्स की सबसे प्रीमियम रेंज Urbaniaपर अब तक की सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली है. इसकी कीमत 2.47 लाख से लेकर 6.81 लाख रुपये तक घटा दी गई है. वहीं, ऑफ-रोडिंगलवर्स की पसंदीदा ForceGurkha SUV भी करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है.
Force Gurkhaका 3-डोर वेरिएंट अब 16.87 लाख रुपये में और 5-डोर वेरिएंट 18.50 लाख रुपये में उपलब्ध है. बता दें कि GST दरों में कटौती का सबसे बड़ा फायदा ForceMotorsके ग्राहकों को मिला है. Travellerसे लेकर Gurkhaतक, कंपनी की लगभग हर रेंज की गाड़ियां अब पहले से काफी सस्ती हो चुजाकी हैं.
इन गाड़ियों पर भी मिल रहा डिस्काउंट
GST कटौती का फायदा Traxरेंज में भी देखने को मिला है. TraxCruiser, Toofanऔर Citylineजैसी गाड़ियों की कीमतों में 2.54 लाख से 3.21 लाख रुपये तक की कमी की गई है. अपनी मजबूती और ऑफ-रोड परफॉर्मेंस की वजह से ये गाड़ियां खासकर ग्रामीण इलाकों और कठिन रास्तों पर काफी पॉपुलर हैं. इसके साथ ही कंपनी का Monobusमॉडल भी 2.25 लाख से 2.66 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है.
यह भी पढ़ें:-
GST कट के बाद इतनी सस्ती हो गई TVS Apache को टक्कर देने वाली Honda SP160, जानें नई कीमत
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI