नईदिल्ली: अक्सर लोग अपनी गाड़ी में कम माइलेज को लेकर परेशान रहते हैं. नई गाड़ी खरीदना तो आसान है लेकिन उससे ठीक से चलाना और रखना लोग अभी भी नहीं जानते जिसकी वजह से अक्सर ब्रेक डाउन के अलावा गाड़ी में फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है. इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जिनको जानने के बाद आपकी गाड़ी फिट तो रहेगी ही साथ ही माइलेज भी बेहतर मिलेगी.
समय पर सर्विस
अक्सर देखने में आता है लोग समय पर अपनी कार की सर्विस नहीं कराते, समय पर सर्विस न होने पर इसका असर कार के इंजन पर पड़ता है जिसकी वजह से माइलेज कम होने लगती है. यह भी देखने में आता है कि लोग सस्ती सर्विस और सस्ते पार्ट्स और लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं जोकि काफी घातक साबित हो सकते हैं. इसलिए सही जगह से सर्विस करायें और कोई भी सर्विस मिस न करें.
बार-बारक्लचकाइस्तेमालकरना
गाड़ी चलाते समय बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना फ्यूल की खपत को बढ़ा देता है और साथ ही क्लच प्लेट्स को भी भारी नुकसान पहुंचता है. इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें.इतना ही नहीं ड्राइव के दौरान एक्सिलरेटर पेडल को आराम से दबाएं, ऐसा करने से आपकी गाड़ी में फ्यूल की खपत कम होगी.
लोअरगियरमेंऐसाकरनाहैनुकसानदायक
गाड़ी चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है. दोस्तों अगर आप भी अपनी कार की माइलेज में इजाफा चाहते हैं तो आज ही इन बातों पर गौर कीजिये, आपको नतीजे बेहतर मिलेंगे.
एयरप्रेशरकासहीनहोना
अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में रेगुलर एयर प्रेशर सही नहीं रखते तो यह कम माइलेज का एक बड़ा कारण है. इसलिए हफ्ते में दो बार टायर प्रेशर चेक करायें. ऐसा करने से गाड़ी की माइलेज बेहतर होगी.
एक्स्ट्रा सामाननरखनेबचें
लोग अपनी गाड़ी में फालतू सामान रखते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी का वजन बढ़ जाता है. और ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए कार में फालतू सामान रखने से बचें.
यह भी पढ़ें
TVS Jupiter ZX अब डिस्क ब्रेक और itouch स्टार्ट फीचर के साथ हुआ लॉन्च, होंडा एक्टिवा से होगी टक्कर
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI